एक्सप्लोरर

डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए MCD की खास तैयारी, पहली बार ड्रोन से कीटनाशक का हो रहा छिड़काव

Delhi News: एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने ड्रोन अभियान को लेकर कहा कि अगले 4-5 दिनों में रानीखेड़ा में ड्रोन से छिड़काव जारी रहेगा, जो अनुमानित 15 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करेगा.

Delhi News: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी पैदा हो रहा है. इसके मद्देनजर दिल्ली नगर निगम अलर्ट मोड पर है. डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए, एमसीडी मेयर शेली ओबेरॉय ने जलभराव वाले इलाकों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करने के लिए ड्रोन तकनीक की शुरुआत की थी. इसके बाद बुधवार (23 अक्टूबर) भी दिल्ली के नरेला स्थित कई इलाकों में ड्रोन की मदद से दवाई का छिड़काव किया गया जिससे बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सके.

नरेला जोन में रानीखेड़ा ऐसी पहली जगह बनी जहां मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को रोकने के लिए कीटनाशक का छिड़काव खासतौर पर दिल्ली में पहली बार ड्रोन की मदद से किया गया.

रिसोर्स की होती है बचत
ड्रोन अभियान उन चिन्हित क्षेत्रों में किया जा रहा है जहां एमसीडी कर्मचारियों के लिए गंभीर जलभराव या दूसरी किसी परेशानी के कारण पहुंचना मुश्किल है, ड्रोन तकनीक की मदद से ज्यादा जगहों पर छिड़काव किया जा सकता है जिसमें मैन पावर और रिसोर्स की बचत होती है.

यह पहल इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश के जवाब में की गई है, जिसके कारण पूरी दिल्ली में  जलभराव हो गया था और मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों का खतरा कहीं ज्यादा बढ़ गया है. दिल्ली में ऐसी कई जगह हैं जहां पानी का सही निकास नहीं बना हुआ है और लंबे समय से जलभराव के कारण यहां बीमारियां पनपने का डर बना रहता है. 

4-5 दिन जारी रहेगा छिड़काव
लिहाजा ड्रोन की मदद से ऐसी चुनौतीपूर्ण जगहों पर अब कीटनाशक ड्रोन की मदद से पहुंच रहा है जो समय रहते बीमारियों को मिटा सकता है. एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने ड्रोन अभियान को लेकर कहा कि अगले 4-5 दिनों में रानीखेड़ा में ड्रोन से छिड़काव जारी रहेगा, जो अनुमानित 15 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करेगा.

'हर महीने सफाई कर्मचारियों को मिल रहा वेतन'
ड्रोन अभियान की मदद से चल रहे छिड़काव के कारण सफाई कर्मचारियों का समय और ऊर्जा बच रही है साथ ही मेयर ने मीडिया को जानकारी देते हुए यह भी बताया कि अब हर महीने  के पहले सप्ताह में सफाई कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है साथ ही 10,000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया गया है.

ये भी पढ़ें

IIT दिल्ली के हॉस्टल में छात्र ने किया सुसाइड, दिमागी इलाज करवा रहा था यश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget