एक्सप्लोरर

Delhi News: मुखर्जी नगर पीजी में आग की घटना के बाद एक्शन में एमसीडी, पीजी और कोचिंग संचालकों को भेजा नोटिस

MCD Notice: मुखर्जी नगर के 25 कोचिंग संचालकों को MCD ने कारण बताओं नोटिस भेजा है. निगम ने कहा कि कोंचिंग संचालकों से सरकारी अनुमति संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं, ऐसा न होने पर जरुरी कार्रवाई की जाएगी.

MCD Action on Mukherjee Nagar PG : मुखर्जी नगर में पीजी हॉस्टल में आग की घटना में बाद, दिल्ली नगर निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है. एमसीडी ने रेसिडेंशियल इलाकों में पीजी (पेइंग गेस्ट) हॉस्टल चलाने वालों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एमसीडी ने ऐसे 60 से ज्यादा पीजी हॉस्टल की पहचान की है, जिन्हें शनिवार (30 सितंबर) से नोटिस भेजा जाना शुरू किया गया है. एमसीडी ने पीजी हॉस्टल संचालकों को नोटिस भेजने से पहले एक सर्वे किया था, जिसमें 60 से ज्यादा ऐसे पीजी हॉस्टल को चिन्हित किया गया है, जो नियमों को ताक पर रख कर चलाये जा रहे हैं. उन पीजी हॉस्टल की फोटोग्राफी भी कराई गई है.

एमसीडी के एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार (30 सितंबर) से उन्हें नोटिस भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है और शायद, सोमवार और मंगलवार से उन्हें सील करने की कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी. वहीं पीजी हॉस्टल संचालकों ने एमसीडी की कार्रवाई से बचने और अधिकारियों को चकमा देने की नीयत से पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं को दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया है. कुछ संचालक पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मुखर्जी नगर से बाहर तो कुछ अपने जानकार के पीजी में शिफ्ट कर एमसीडी की कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं कुछ जबरन अपने पीजी को खाली करवा रहे हैं.

पीजी हॉस्टल संचालक छात्र-छात्राओं को कर रहे शिफ्ट
पीजी में रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि वे कोचिंग क्लास को मिस नहीं करना चाहती हैं, इसलिए कहीं और जाना नहीं चाहती हैं. हालांकि उन पर यहां से शिफ्ट होने का दबाव बनाया जा रहा है. वहीं पीजी से शिफ्ट हो रही कुछ लड़कियों का कहना है कि वो पहले ही यहां से शिफ्ट होने का प्लान बना चुकी थीं, और अब शिफ्ट हो रही हैं. हालांकि, वास्तविकता यह है कि पीजी से छात्राओं को कुछ समय के लिए कहीं और शिफ्ट होने के लिए कहा गया है या फिर उनसे पीजी ही खाली करवाया जा रहा है. 

कोचिंग सेंटर को भी कारण बताओ नोटिस जारी
इस बारे में कोई भी लड़की खुल कर इसलिए नहीं बोल पा रही है, कि कहीं उन्हें बाद में पीजी मिलने में दिक्कत न हो जाए. हालांकि, निगम के अधिकारी इस बात से अंजान नहीं हैं और उन्हें भी इसकी भनक लग चुकी है, जिसकी पड़ताल वो भीकर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ मुखर्जी नगर में 25 कोचिंग संचालकों को भी एमसीडी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है. निगम के अधिकारी ने बताया कि पहले, दूसरे और तीसरे फ्लोर पर चल रहे कोचिंग संचालकों से जवाब और सरकारी अनुमति से सम्बंधित जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं. जिन्हें प्रस्तुत न किये जाने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri Reaction: दानिश अली मुझे फोन करते तो मामला वहीं निपट जाता, रमेश बिधूड़ी बोले- 'बयान परिस्थितियों पर निर्भर करता है'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget