एक्सप्लोरर

Delhi: महर्षि वाल्मीकि अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय, अधिकारियों को दी ये निर्देश

किंग्सवे कैम्प स्थित महर्षि वाल्मिकी संक्रामक रोग अस्पताल के दौरे के दौरान मेयर ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को मरम्मत को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

Delhi News: दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय लगातार आम लोगों से जुड़ी सार्वजनिक सुविधाओं और सेवाओं वाले केंद्रों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर बनाने के लिए एक्शन मोड़ में नजर आ रही हैं. इसी के चलते जहां वे लगातार MCD के विभिन्न संस्थानों का दौरा कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुधार और विकास के कार्यों की रुप-रेखाएं भी तैयार कर रही हैं.

इसी कड़ी में उन्होंने किंग्सवे कैम्प स्थित महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. मेयर ने मरीजों के साथ बातचीत की और उन्हें मिल रही सेवाओं के संबंध में प्रतिक्रियाएं लीं. जिसमें उन्हें अस्पताल के बुनियादी ढांचे को तत्काल मरम्मत की जाने की जरूरत महसूस हुई. ऐसे में मेयर ने तत्काल अधिकारियों को मरम्मत की आवश्यकताओं के लिए बजट तैयार करने के निर्देश दिए.

चिकित्सीय सेवाओं में कमी पर जाहिर की चिंता

इस दौरान मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने अस्पताल परिसर के भीतर ईएनटी ओपीडी, एआरवी सेंटर, एक्स-रे विभाग और मेडिकल रिकॉर्ड रूम सहित कई प्रमुख वार्डों की जांच की. इसके अलावा उन्होंने मातृत्व एवं शिशु केंद्र देखभाल और चिकनपॉक्स वार्डों का निरीक्षण किया. जहां उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की कमी एवं खराब पड़ी एक्स-रे मशीन की जानकारी मिली और इस उन्होंने पर भी चिंता जाहिर की. जिसे दूर करने के लिए उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त स्टाफ और सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया.

प्राथमिक स्वास्थ्य समिति का गठन

पूरे अस्पताल का जायजा लेने के बाद, मेयर ने कहा कि स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा वर्तमान सरकार  प्राथमिकताएं हैं. इसलिए एमसीडी में भी केजरीवाल सरकार के सफल मॉडल को लागू किया जा रहा है. नियमित और प्रभावी निगरानी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य समिति (पीएचसी) का गठन किया गया है. उन्हें उम्मीद है कि उनके इन प्रयासों से सकारात्मक परिवर्तन आएंगे, जो लोगों के लिए लाभप्रद होगा. अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपायुक्त बीपी भारद्वाज, पार्षद प्रोमिला गुप्ता, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मानसी आनंद, उप अधीक्षक सुब्रत राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget