एक्सप्लोरर

दिवाली से पहले एक्शन मोड में नजर आईं मेयर शैली ओबरॉय, MCD कमिश्नर को दिया ये निर्देश

Delhi News: दिल्ली की मेयर ने दिवाली तक शहर को स्वच्छ बनाने का आदेश दिया है. शहर भर से होर्डिंग, वॉलपेपर और स्टिकर भी हटाए जाएंगे. बाजारों में भीड़ बढ़ गई है और लोग त्योहारी खरीदारी कर रहे हैं.

Delhi News: दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय एक्शन मोड में नजर आ रही है. उन्होंने एमसीडी कमिश्नर को एक नोटिस जारी कर दिवाली से पहले राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आदेश दिया है. दिवाली से पहले दिल्ली में जगह-जगह पर लगे होर्डिंग्स, वॉलपेपर, स्टीकर को हटवाने का निर्देश दिया गया है.

आदेश के तहत एमसीडी कमिश्नर को प्रोहिबिशन का डिफेंसमेंट का प्रॉपर्टी एक्ट 2007 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश है. इसके साथ ही अन्य अधिकारियों को भी उचित कार्रवाई करने को कहा गया है.

त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़
दिवाली से पहले दिल्ली में बाजारों से लेकर आम सड़कों पर भी खूब भीड़ देखी जा रही है. सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग बाजारों में शॉपिंग करने पहुंच रहे हैं. बीते कई दिनों से दिल्ली के सदर बाजार और अन्य बाजारों से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं. लोगों की भारी भीड़ के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं.

लोग जमकर कर रहे शॉपिंग
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है. करवा चौथ, दिवाली और छठ बिल्कुल नजदीक है. ऐसे में बाजारों में लोग खूब शॉपिंग कर रहे हैं. शादियों और कपड़ों की दुकानों पर खूब भीड़ है. महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं, जिसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं. 

बाजार में शॉपिंग करने आईं पारुल जैन ने बताया कि उनका पहला करवा चौथ है और वह उसके लिए शॉपिंग कर रही हैं. उन्होंने कहा कि उनके परिवार वाले दिवाली खूब धूमधाम से मनाते हैं. उनकी दोनों फैमिली की तरफ से एक-दूसरे को तोहफे दिए जाएंगे, इसलिए वे शॉपिंग करने पहुंची हैं. 

वहीं, दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी और शादियों का सीजन होने के साथ-साथ इन दिनों मौसम भी अच्छा बना हुआ है. इसलिए लोग बाजारों में शॉपिंग के लिए पहुंच रहे हैं. 

बता दें कि सोशल मीडिया पर दिल्ली के सदर बाजार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ का दृश्य हैरान करने वाला है. बाजारों में पुलिस की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है. 

यह भी पढ़ें: Satyendar Jain Bail: 'दिल्ली वालों का...', तिहाड़ जेल से बाहर आने पर बोले सत्येंद्र जैन 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget