एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: कौन बनेगा दिल्ली नगर निगम का अगला मेयर? 26 अप्रैल को होगा चुनाव

MCD Mayor Election Date: दिल्ली नगर निगम की साधारण बैठक में एमसीडी के अगले मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. दोनों पद फिलहाल आम आदमी पार्टी के पास है.

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं. दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव 26 अप्रैल 2024 को होंगे. महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2024 है. ये चुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. 

दिल्ली नगर निगम के महापौर एवं उपमहापौर का चुनाव दिल्ली नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में किया जाएगा. मौजूदा वक्त में दोनों पद सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के पास है.

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव 26 अप्रैल 2024 को कराए जाने की घोषणा के बाद इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है. ये चुनाव दिल्ली नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में होंगे. महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए दिल्ली नगर निगम की साधारण बैठक का आयोजन शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को सुबह 11:00 बजे अरुणा आसफ अली सभागार में किया जाएगा.

18 अप्रैल नामांकन की आखिरी तारीख 

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख गुरुवार 18 अप्रैल 2024 है. इस संदर्भ में नामांकन निगम सचिव के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं. दिल्ली नगर निगम के महापौर का पद तीसरे वर्ष के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. ऐसे में अनुसूचित जाति से जीतकर आए पार्षद को ही ये पद मिल सकता है.

गौरतलब है कि एमसीडी का कार्यकाल 5 साल के लिए होता है, जबकि मेयर का कार्यकाल एक साल का ही होता है. वर्तमान में मेयर डॉ. शैली ओबरॉय का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जिसके बाद अब दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाना है. 

ये भी पढ़ें:

Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं, क्या है वोटों का समीकरण?

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में स्टूडेंट्स की जीत, दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, आदेश जारी
जामिया में स्टूडेंट्स की जीत, दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, आदेश जारी
दिल्ली: हर्ष विहार हादसे में दो लोगों की मौत, मलबे से निकाले गए दोनों शव
दिल्ली: हर्ष विहार हादसे में दो लोगों की मौत, मलबे से निकाले गए दोनों शव
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget