एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: आप का आरोप- 'एमसीडी को असंवैधानिक तरीके से हथियाना चाहती है BJP जबकि जनता ने...'

आप ने मांग की है कि अदालत समयबद्ध तरीके से महापौर चुनाव के निर्देश जारी करे. एल्डरमैन को वोट देने की अनुमति नहीं देने की भी मांग की है. संविधान के तहत ऐसा करने का अधिकार नहीं है. 

Delhi Mayor Election :आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज (Saurav Bhardwaj) ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नगर निगम (MCD) की कमान संभालने के लिए हमारी पार्टी को चुना है. लेकिन, अब बीजेपी इसे असंवैधानिक तरीके से हथियाना चाहती है. आप (AAP) नेता ने एक वीडियो संदेश में स्पष्ट तौर पर कहा कि हमने समयबद्ध तरीके से महापौर का चुनाव कराने के निर्देश के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है. हमारा यह कदम यह स्पष्ट करता है कि हम चुनाव के पक्ष में हैं, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं चाहती.

तीन फरवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

आप नेता ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में बीजेपी का कार्यकाल दिसंबर 2022 में समाप्त हो गया. दिल्ली में मेयर का चुनाव समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश की मांग करने वाली मेयर पद की उम्मीदवार शेली ओबेरॉय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई के लिए तीन फरवरी को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया है. अब पूरे मामले सुनवाई वहीं होगी.

एल्डरमैन को नहीं दिया जाए वोट का अधिकार

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो संदेश में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली में महापौर के चुनाव को जल्द कराने पर ओबेरॉय की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एएम सिंघवी की दलीलों पर ध्यान दिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि इसे तीन फरवरी को सुवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आप ने मांग की है कि शीर्ष अदालत समयबद्ध तरीके से महापौर का चुनाव करने के लिए निर्देश जारी करे. पार्टी ने एल्डरमैन को वोट देने की अनुमति नहीं देने की भी मांग की है. एमसीडी के संविधान के अनुच्छेद 243आर और धारा तीन के तहत उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है. 

महीने में दूसरी बार रूका ​मेयर का चुनाव

जानकारी हो कि राष्ट्रीय राजधानी में महापौर का चुनाव मंगलवार को इस महीने दूसरी बार रुका. उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी ने कुछ पार्षदों के हंगामे के बाद एमसीडी हाउस को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. छह जनवरी को नवनिर्वाचित एमसीडी हाउस की पहली बैठक भी आप और बीजेपी सदस्यों के हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई थी. दिसंबर माह में हुए एमसीडी चुनाव में आप ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत दर्ज की थी. चुनाव में बीजेपी 104 वार्ड जीतने में ही सफल रही. 

यह भी पढ़ें:  भारत जोड़ो यात्रा के बावजूद राहुल से आगे निकले केजरीवाल, पसंदीदा मुख्यमंत्री की लिस्ट में मिला ये स्थान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget