एक्सप्लोरर

Delhi Doctors Salary Issue: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों को कई महीनों से नहीं मिली सैलरी, पीएम मोदी को लिखा खत

एसोसिएशन का कहना है कि उत्तर एमसीडी कई सालों से आर्थिक संकट से जूझ रही है और अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है. इसलिए हम पीएम से आग्रह करते हैं कि इस समस्या को कोई स्थायी समाधान निकालें.

Doctors Salary Issue: उत्तरी एमसीडी के स्वास्थ्य कर्मियों को महीनों से वेतन नहीं मिलने के मामले का कोई हल निकलता नहीं देख नगर निगम डॉक्टर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख उनसे इस मुद्दे पर ध्यान देने का आग्रह किया है. यह पत्र पीएम मोदी के साथ-साथ दिल्ली के एलजी, सीएम अरविंद केजरीवाल और नॉर्थ एमसीडी के आयुक्त को भेजा गया है.

एसोसिएशन का कहना है कि उत्तरी एमसीडी न तो अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए राशि का प्रबंध करने में सक्षम है और न ही अदालत की सलाह के अनुसार वह केंद्र सरकार या राज्य सरकार को सेवाएं देने को तैयार है. एसोसिएशन ने कहा है "ऐसा प्रतीत होता है कि सभी उच्च अधिकारी और संस्थान डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने में हमसे ज्यादा असहाय हैं."

एसोसिएशन का कहना है कि उत्तर एमसीडी कई सालों से आर्थिक संकट से जूझ रही है और अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है. इसलिए हम प्रधानमंत्री से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि इस समस्या को कोई स्थायी समाधान निकालें.

आपको बता दें कि उत्तरी एमसीडी अपनी चिकित्सा सुविधाओं में कम से कम 1,000 वरिष्ठ डॉक्टरों, 500 रेजिडेंट डॉक्टरों और 1,500 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्त करता है. उनके वेतन दो महीने से अधिक समय से लंबित हैं. ये स्वास्थ्य कर्मी हिंदू राव, महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग, कस्तूरबा अस्पताल, गिरधारी लाल प्रसूति अस्पताल और राजन बाबू संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

पिछले 3 सालों में स्वास्थ्य कर्मी एक दर्जन से अधिक हड़ताल कर चुके हैं. एमसीडी अस्पतालों में वेतन की समस्या हमेशा बनी रहती है. फिलहाल हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर और नर्स ने वेतन को लेकर आधे दिन का हड़ताल भी किया है.

ये भी पढ़ें-

2021 में आज चौथी बार पीएम मोदी का संबोधन, जानिए इससे पहले कब और क्यों देश से रू-ब-रू हुए

Farm Laws Repeal: कृषि कानून वापस लिए जाने पर राहुल गांधी बोले- देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget