एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Shelly Oberoi: दिल्ली की मेयर बनने के बाद शैली ओबेरॉय के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती? चुनाव में था अहम मुद्दा

MCD Mayor Shelly Oberoi: दिल्ली में बुधवार को हुए एमसीडी मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की शैली ओबेरॉय मेयर पद के लिए निर्वाचित हुईं. इसके बाद उनके सामने चुनौतियों का अंबार है.

Shelly Oberoi News: जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप के बाद आखिरकार एमसीडी (MCD) मेयर पद पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की डॉ. शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) निर्वाचित हो गईं, लेकिन उनके सामने चुनौतियों का अंबार है. सबसे बड़ी मुश्किलों में दिल्ली के लैंडफिल साइट स्थित कूड़ों का पहाड़ है, जो एमसीडी चुनाव के समय एक बड़ा मुद्दा बना था. तीन बार से एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी (BJP) को आम आदमी पार्टी ने एमसीडी 2022 चुनाव में कूड़े के पहाड़ के मुद्दे पर जमकर घेरा था. इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा था कि यह गंदगी से भरा पहाड़ दिल्ली के लोगों के जीवन पर बड़ा खतरा है.

एबीपी लाइव ने जब दिल्ली के लैंडफिल साइट स्थित कूड़ों के पहाड़ के आस-पास की जमीनी हकीकत जानने के लिए वहां का दौरा किया तो सच में स्थिति बेहद गंभीर दिखी. क्षेत्र में रहने वाले रमेश कुमार ने बातचीत के दौरान बताया, "चुनावी दौर में भले यह मुद्दा बना था, लेकिन अब यह पार्टी के साथ-साथ प्रशासन की भी जिम्मेदारी होगी कि हम लोगों को इससे मुक्ति दिलाई जाए. कूड़ों से आने वाली बदबू यहां रहना मुश्किल कर देती है, जिसकी वजह से गंभीर बीमारियों से भी अब लोग पीड़ित हो रहे हैं.

'कैंसर तक की बीमारी का लोग हो रहे शिकार'

स्थानीय निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया, "यहां के लोगों के लिए इस हवा में रहना बहुत मुश्किल हो चुका है. आप से निर्वाचित मेयर से बड़ी उम्मीदें हैं कि जितना जल्द हो सके, इन कूड़ों के अंबार से निजात दिलाने के लिए एक अच्छा प्लान और प्रोजेक्ट तैयार किया जाए, जिससे आम लोगों की जिंदगी बच सके. इस गंदगी की वजह से सांस और फेफड़े के साथ-साथ कैंसर के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं. आस-पास के चिकित्सा केंद्रों में अक्सर ऐसे पीड़ित मरीज दिख जाते हैं."

आप ने इन मुद्दों पर ही बीजेपी को घेरा था

एमसीडी चुनाव के समय आम आदमी पार्टी ने इसी कूड़े के मुद्दे पर बीजेपी को जमकर घेरा था. साथ ही आरोप लगाया था कि 3 बार एमसीडी की सत्ता में रहने के बावजूद बीजेपी बुनियादी काम करने के बजाय दिल्ली में कूड़े का अंबार लगा रही है. एमसीडी चुनावी दौर में इस मुद्दे को लेकर दिल्ली बीजेपी के नेता पूरी तरह बैकफुट पर नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- MCD Standing Committee: स्टैंडिंग कमेटी मेंबर्स के चुनाव को लेकर सियासी हंगामा जारी, अब एमसीडी सचिव ने कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट पर DU के बाद JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो...
CJP प्रोटेस्ट पर JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो...
'मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन...' सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन...' सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP नेताओं से मुलाकात के पहले गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, ये मंत्री हुए शामिल
Live: CJP नेताओं से मुलाकात के पहले गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, ये मंत्री हुए शामिल
'आपकी नीयत में ही खोट है...' अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर उठाए सवाल
'आपकी नीयत में ही खोट है...' अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर उठाए सवाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget