एक्सप्लोरर

मनजिंदर सिंह सिरसा का बड़ा बयान, 'केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाना BJP की प्राथमिकता' 

Delhi News: दिल्ली सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बीजेपी सरकार केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Delhi Latest News: दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने पदभार संभालने के बाद अपनी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण नीतियों को दिल्ली में पूरी तरह लागू करने की रणनीति पर चर्चा हुई. मंत्री सिरसा ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली का हर जरूरतमंद परिवार केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाए. 

दिल्ली सरकार में मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप काम कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि हर गरीब परिवार को मोदी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले.” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

'कोई भी परिवार न रहे भूखा'

दिल्ली में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन वितरण और अन्य सरकारी सहायता सही तरीके से मिले, इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग लगातार काम कर रहा है. बीजेपी सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने पर जोर दे रही है. ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे.

दिल्ली वालों को दिलाएंगे इन योजनाओं का लाभ 

दरअसल, केंद्र सरकार की कई योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पीएम गरीब कल्याण योजना, सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही हैं. मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वह चाहते हैं कि दिल्ली में कोई भी गरीब परिवार इन योजनाओं से वंचित न रहे.

दिल्ली सरकार ने इन योजनाओं से संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. साथ ही, लाभार्थियों की संख्या और उनकी ज़रूरतों का भी आंकलन किया जाएगा. ताकि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द पहुंचे.

यह भी पढ़ें: अब अरविंद केजरीवाल की तस्वीर पर विवाद, BJP पर AAP का पलटवार, कहा- 'सिर्फ बेकार के...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget