एक्सप्लोरर

'जब-जब कोई जेल में डालेगा तब-तब...', मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं को बताया कौन बचाएगा? 

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया ने त्रि-नगर में पदयात्रा के दौरान कहा कि बाबा साहेब का संविधान देश की आत्मा और दिल है. बीजेपी बाबा साहेब का सम्मान नहीं करती है. वह संविधान के खिलाफ है.

Manish Sisodia News: दिल्ली ​आम आमदी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आज भी जारी है. इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को त्रि-नगर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान दिखाते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि जब-जब कोई तानाशाह आप पर अत्याचार करेगा, आपको जेल में डालेगा, तब-तब आपको बाबा साहेब का संविधान बचाएगा.

उन्होंने कहा​ कि बाबा साहेब का संविधान देश की और आत्मा और दिल है. भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब का सम्मान नहीं करती है. बीजेपी संविधान के खिलाफ है. बीजेपी आपका आरक्षण खत्म करना चाहती है, लेकिन जब तक बाबा साहेब का नाम रहेगा तब तक देश का संविधान रहेगा.

सीएम को लेकर ड्राइवर ने कह दी बड़ी बात 

मनीष सिसोदिया के पदयात्रा में एक ड्राइवर ने उन्हें बताया, “साहब! ड्राइवर आदमी हूं, मुझे केजरीवाल सरकार ने कोरोना काल में पांच-पांच हजार रुपये दिए थे. बहुत प्यार करते हैं, हम अरविंद केजरीवाल जी से.” 

इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते मनीष सिसोदिया ने कहा, “जनता के दिलों पर उनका राज कायम है. यह एक आम इंसान के दिल की आवाज है, जो बताती है कि अरविंद केजरीवाल ने लाखों जिंदगियों को कैसे छुआ है. आज भले ही वो तानाशाह की जेल में हैं, लेकिन जनता के दिलों पर उनका राज अब भी कायम है.”

'बीजेपी के पास नहीं है हमारे सवालों के जवाब' 

एक दिन पहले मनीष सिसोदिया ने सुल्तानपुर माजरा में पदयात्रा के दौरान लोगों से कहा था कि मेरा क्या कसूर था, जो इन्होंने मुझे डेढ़ साल जेल में रखा. मैं स्कूल ही तो बनवा रहा था. उन्होंने कहा, "सीएम अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर था, वो बिजली के बिल जीरो ही तो कर रहे थे. सीएम केजरीवाल को भ्रष्टाचार करना होता तो बिजली के बिल जीरो क्यों करते? बिजली महंगी करके चोरी ना कर लेते. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं. 

Delhi: दिल्ली में करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत, बारिश के पानी ने फिर ली एक की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget