एक्सप्लोरर

Delhi News: 'आप MLAs को 20 करोड़ के ऑफर' पर मनीष सिसोदिया ने BJP पर साधा निशाना, कहा- मुझे तोड़ने में फेल हो गए तो....

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चार विधायकों ने आज प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि बीजेपी ने उन्हें 20 करोड़ का ऑफर दिया था. इस दौरान संजय दिन ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार गिराने की कोशिश हो रही है.

Delhi News: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी के बाद सियासी माहौल काफी गर्माया हुआ है. इस बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया. आप के चार विधायकों ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए बीजेपी द्वारा 20-20 करोड़ का ऑफर दिया गया था. वहीं अब इसे लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

मनीष सिसोदिया ने ट्विट कर बीजेपी पर साधा निशाना
मनीष सिसोदिया ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि, “ मुझे तोड़ने में फेल हो गए,तो अब AAP के अन्य विधायको को 20-20 करोड़ का ऑफर देकर, रेड का डर दिखाकर उन्हें तोड़ने की साजिश शुरू कर दी.” सिसोदिया ने आगे लिखा है,” BJP संभल जाए, ये अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही है,भगत सिंह के अनुयायी हैं. जान दे देंगे पर गद्दारी नहीं करेंगे. इनके सामने आपकी ED CBI किसी काम की नही है.”

संजय सिंह सहित AAP के चार नेताओं ने बीजेपी पर लगाया है बड़ा आरोप
बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में आप विधायकों को भाजपा नेताओं से परोक्ष रूप से धमकी मिली है कि अगर वे बीजेपी से 20 करोड़ रुपये नहीं लेते हैं और आप नहीं छोड़ते हैं, तो उनका भी वही हश्र होगा जैसा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का हुआ है. संजय सिंह ने कहा था कि , 'महाराष्ट्र में शिंदे पर काम करने वाला वही मॉडल सिसोदिया पर विफल रहा, लेकिन अब बीजेपी हमारे विधायकों को निशाना बना रही है. बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोमनाथ भारती समेत आप के चार विधायक भी मौजूद थे. इस दौरान आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी आज 11 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकता है कोई बड़ा खुलासा

Delhi News: असम की अदालत ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, सीएम हिमंत की पत्नी ने दायर की थी मानहानि की याचिका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget