एक्सप्लोरर

MCOCA में नरेश बालियान की गिरफ्तारी पर बोले मनीष सिसोदिया, 'शुक्र है अमेरिका का कानून नहीं लगाया'

Manish Sisodia on Naresh Balyan: विधायक नरेश बालियान को मकोका मामले में गिरफ्तार करने पर आप नेता नाराज़ हैं. उनका आरोप है कि बीजेपी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है.

AAP on Naresh Balyan Arrest: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वसूली मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बेल दे दी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने उन्हें मकोका मामले में गिरफ्तार कर लिया. ऐसे में विधायक जेल से बाहर नहीं आ सके. इसको लेकर अब आम आदमी पार्टी के नेताओं में नाराजगी दिख रही है और वे लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच मनीष सिसोदिया की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

मकोका के तहत नरेश बालियान की गिरफ्तारी पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, "पीएमएलए-मकोका जैसे हथियार इनकी दाईं-बाईं पॉकेट में रखे रहते हैं. जब भी किसी नेता को इन्हें झूठे केस में फंसाना होता है तो ये लोग उसकी लॉटरी निकालने लगते हैं. पॉकेट से जो एक्ट निकले, नेता के खिलाफ वही धारा लगा देते हैं. शुक्र है कि ये लोग अमेरिका का कोई कठोर कानून नहीं लगा देते हैं, वरना इनका बस चले तो वो भी लगा सकते हैं."

'अपनी नाकामी छुपाने के लिए बीजेपी कर रही ऐसे काम'- सोमनाथ भारती
आप विधायक सोमनाथ भारती ने भी बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "यह बात साफ दिखा रही है कि बीजेपी बहुत ही त्रस्त है. दिल्ली में बीजेपी अब एक्सपोज हो गई है. इनके पास कोई चारा नहीं है, सारे पैंतरे फेल हो चुके हैं. रोजाना दिल्ली में मर्डर और रेप के मामले आ रहे हैं, ड्रग माफिया यहां नौजवानों का जीवन खराब कर रहे हैं. एक जगह तीन लोगों की हत्या कर दी गई. ऐसे में आप सोच सकते हैं कि बीजेपी की क्या स्थिति होगी, यहां की कानून व्यवस्था उनके हाथ से बाहर हो गई है. इसलिए ध्यान भटकाने के लिए अब नरेश बालियान को गिरफ्तार कर लिया है."

आप नेता ने आगे कहा, "दिल्ली वासियों ने 11 साल से दिल्ली की कमान बीजेपी को सौंप रखी है, लेकिन बीजेपी इसमें सबसे फिसड्डी साबित हुई है. इसे ही छुपाने के लिए बीजेपी ऐसी हरकतें कर रही है. आपके पास ऐसा क्या प्रूफ है जिसकी वजह से आप इतने बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं? एक ऑडियो के बल पर आपने यह फैसला लिया, लेकिन क्या उसका फॉरेंसिक टेस्ट कराया?"

'केजरीवाल-सिसोदिया की तरह बालियान भी आएंगे बाहर'- सोमनाथ भारती
सोमनाथ भारती ने कहा, "मकोका लगाओ या फांसी भी लगा दो. आपके सारे पैंतरे फेल हो गए, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, सबको आपने अरेस्ट किया, लेकिन सब बाहर आ गए. नरेश बालियान भी ऐसे ही बाहर आ जाएंगे."

यह भी पढ़ें: वसूली मामले में जमानत मिलते ही फिर गिरफ्तार हुए AAP विधायक नरेश बालियान, जानें अब क्या है नया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget