एक्सप्लोरर

17 महीने बाद जेल से रिहाई, अब जानिए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के क्या-क्या कार्यक्रम हैं?

Manish Sisodia News: आप नेता मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. वो शनिवार (10 अगस्त) को सुबह 9 बजे पहले राजघाट जाएंगे, जहां वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगे.

Manish Sisodia Programs: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शुक्रवार (9 अगस्त) को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए. जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री शनिवार (10 अगस्त) को पूरे जोश में दिखे. उनके कार्यक्रमों की पूरी जानकारी सामने आ गई है.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाएंगे. इसके साथ ही उनका कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर भी जाने का कार्यक्रम है. वो पार्टी दफ्तर में भी जाएंगे.

सिसोदिया के कितने बजे क्या-क्या कार्यक्रम?

  • मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल से निकलने के बाद कल यानी शनिवार को सुबह 9 बजे पहले राजघाट जाएंगे. जहां वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करेंगे.
  • राजघाट के बाद मनीष सिसोदिया करीब सुबह 9:30 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर भी जाएंगे
  • सुबह 11:00 बजे सिसोदिया AAP दफ्तर पहुंचेंगे, जहां वो पार्टी नेताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे. यहां पर उनका भाषण भी होगा.

सिसोदिया ने जेल से रिहाई के बाद क्या कहा?

मनीष सिसोदिया की जेल से रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और आप के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे. जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए. आप के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उन्होंने अभिवादन किया. आप सरकार की मंत्री आतिशी और पार्टी के सांसद संजय सिंह भी वहां मौजूद रहे.

मनीष सिसोदिया ने कहा, ''बाबा साहब ने सपना देखा था कि कोई भी तानाशाही सरकार संविधान का बेजा इस्तेमाल नहीं करे. तानाशाही के खिलाफ संविधान बचाएगा. संविधान की ताकत की वजह से ही अरविंद केजरीवाल जी भी बाहर आएंगे. देश के ताले टूटेंगे अरविंद केजरीवाल बाहर निकलेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि ये हम सभी के लिए भावुक पल है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में सिसोदिया को शुक्रवार (9 अगस्त) को जमानत दी. इसके बाद सिसोदिया के वकील ने दिल्ली की अदालत में जमानती बॉण्ड भरा और फिर रिहाई के आदेश जारी किए गए. वो पिछले 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे.

ये भी पढ़ें:

जेल से 'आजाद' होने के बाद मनीष सिसोदिया ने समर्थकों का किया अभिवादन, देखें तस्वीरें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget