एक्सप्लोरर

Delhi: एनसीसी नेवल ट्रेनिंग सेंटर का मनीष सिसोदिया ने किया दौरा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

NCC Naval Training Center: ओखला बैराज स्थित दिल्ली एनसीसी के 2 दिल्ली नेवल यूनिट के ट्रेनिंग सेंटर पर एनसीसी कैडेट्स को नौसेना से जुडी ट्रेनिंग मिलती है. यहां बोटिंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है.

Manish Sisodia On NCC Naval Training Center: दिल्ली (Delhi) के एनसीसी नेवल ट्रेनिंग सेंटर का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्रेनिंग सेंटर से नदी के किनारे तक के रास्ते को ठीक करने, झाड़ियां हटाने और नदी से जलकुम्भी हटाने के निर्देश दिए. एनसीसी कैडेट्स को यहां नौसेना से जुडी ट्रेनिंग मिलती है. दरअसल दिल्ली सचिवालय में एनसीसी के अधिकारीयों ने मनीष सिसोदिया से ओखला (Okhla) के यमुना बैराज स्थित एनसीसी नेवल ट्रेनिंग सेंटर में कुछ समस्याओं का जिक्र किया था.

इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 24 घंटे बाद ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ इस ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया और यहां मौजूदा समस्याओं का जायजा लिया. अधिकारीयों को निर्देश दिए गए कि 15 दिन के भीतर एनसीसी नेवल ट्रेनिंग सेंटर की सभी समस्याओं को दूर किया जाए, ताकि कैडेट्स को ट्रेनिंग के लिए कोई परेशानी न हो. उपमुख्यमंत्री 15 दिन बाद दोबारा ट्रेनिंग सेंटर का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे.

सिसोदिया ने झाड़ियों को हटाने के दिए निर्देश

ओखला बैराज स्थित दिल्ली एनसीसी के 2 दिल्ली नेवल यूनिट के ट्रेनिंग सेंटर पर एनसीसी कैडेट्स को नौसेना से जुडी ट्रेनिंग मिलती है. यहां ओखला बैराज के एक हिस्से में कैडेट्स को बोटिंग और सेलिंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है. सिसोदिया ने यहां ट्रेनिंग सेंटर से नदी किनारे तक जाने के रास्ते को ठीक करने और आसपास मौजूद झाड़ियों को हटाने का निर्देश दिया. साथ ही ये निर्देश भी दिए कि वहां मौजूदा जलकुंभी को भी हटाया जाए.

एक्शन प्लान बनाने को कहा गया

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों के लिए एक एक्शन प्लान बनाया जाए और हर कुछ समय के बाद इसे दोबारा दोहराया जाए ताकि यहां साफ-सफाई बनी रहे. कैडेट्स को ट्रेनिंग दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े और उनकी ट्रेनिंग नियमित रूप से चलती रही. साथ ही मनीष सिसोदिया ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों को ट्रेनिंग सेंटर के बिल्डिंग के रखरखाव और वहां ट्रेनिंग की जरूरतों के अनुसार अन्य जरुरी सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए.

एनसीसी हमारे युवाओं को बनाती है अनुशासित: सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि एनसीसी हमारे युवाओं को अनुशासित बनाती है और उनमें देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है. उन्होंने कहा कि बच्चों की ट्रेनिंग के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतजाम करना सरकार की प्राथमिकता है. इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं. गौरतलब है कि गुरुवार को एनसीसी के नेवल ट्रेनिंग यूनिट के अधिकारियों ने सरकार के संज्ञान में यहां की कुछ समस्याओं और कैडेट्स के लिए सुविधाओं की बात रखी थी. इसे प्राथमिकता बनाते हुए सिसोदिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 15 दिनों के भीतर यहां की सभी समस्याओं को दूर किया जाए, ताकि कैडेट्स को उनकी ट्रेनिंग के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में डीजल जेनेटर के इस्तेमाल पर सख्ती, 15 मई से चलेंगे सिर्फ ये सेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: PM पर अभद्र टिप्पणी का मामला, वायरल लड़की ने मांगी माफी
Exclusive: PM पर अभद्र टिप्पणी का मामला, वायरल लड़की ने मांगी माफी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में लगेगा CBG प्लांट, CM रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ MoU
दिल्ली में लगेगा CBG प्लांट, CM रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ MoU
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget