एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy Scam Case: 'दूसरे लोग करते थे पत्नी की देखभाल, घूमते रहते थे मनीष सिसोदिया', ED ने कोर्ट में दी बड़ी दलील

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया की ओर से पत्नी की तबीयत को लेकर दी गई दलील पर ईडी ने कहा कि जिस व्यक्ति के पास 18 पोर्टफोलियो रहे हों, उनकी पत्नी की देखभाल दूसरे लोग करते थे.

Delhi Excise Policy Scam Case: दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की जमानत याचिका पर बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में सुनवाई हुई. सुनवाई शुरू होने से पहले ईडी (ED) के अधिकारी सिसोदिया को तिहाड़ जेल से लेकर अदालत पहुंचे थे. हालांकि, आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को बुधवार को भी राहत नहीं मिली. अब अगली सुनवाई 18 अप्रैल को दोपहर 2 बजे होगी. अगली सुनवाई पर सिसोदिया के वकील ईडी की दलील पर अपना पक्ष रखेंगे.

मनीष सिसोदिया की ओर से पहले दी गई पत्नी की तबीयत की दलील पर ईडी ने कहा कि जिस व्यक्ति के पास 18 पोर्टफोलियो रहे हों और जो चुनाव प्रचार के लिए देश भर में घूमते हों, उनकी पत्नी की देखभाल दूसरे लोग करते थे. ईडी ने कहा कि जांच से बचने के लिए मानवीय पहलू का इस्तेमाल न किया जाए.

ईडी ने कोर्ट में दी थी ये दलील

गौरतलब है कि ईडी ने बीते 5 अप्रैल को कोर्ट में कहा था कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ धनशोधन की जांच ‘महत्वपूर्ण’ चरण में है और इसमें उनकी संलिप्तता के नए सबूत मिले हैं. ईडी ने मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर बहस के लिए समय मांगते हुए यह दलील दी थी. इसके बाद विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने बहस के लिए 12 अप्रैल की तारीख तय की थी.

सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने मनीष सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह सीबीआई के एक अन्य मामले में पहले से ही बंद थे. सीबीआई ने सिसोदिया को अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें- Delhi School Bomb Threat: जर्मनी से आया था पहला धमकी भरा मेल, 5 महीने बाद फिर वही हरकत, DCP बोलीं- इस बार नहीं छोड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget