एक्सप्लोरर

Delhi School Bomb Threat: जर्मनी से आया था पहला धमकी भरा मेल, 5 महीने बाद फिर वही हरकत, DCP बोलीं- इस बार नहीं छोड़ेंगे

Delhi School Bomb Threat News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीआरटी रोड पर स्थित द इंडियन स्कूल के बृजेश नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें उस ईमेल की जानकारी दी, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की बात कही गई थी.

Delhi Police On School Bomb Threat: दिल्ली में बुधवार को डिफेंस कॉलोनी (Defense Colony) में स्थित द इंडियन स्कूल (The Indian School) को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया. इसके बाद स्वाट कमांडो और बम निरोधक दस्ते की टीम स्कूल पहुंची. वहीं अब इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बड़ा खुलासा किया है. डीसीपी साउथ चंदन चौधरी (Chandan Choudhary) ने कहा कि हमने परिसर की दो राउंड जांच करा दी है, अब तीसरा राउंड चल रहा है संभावना है कि ये हॉक्स कॉल है. उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने में भी एक ईमेल आया था, लेकिन उसका सर्वर जर्मन से था, इसलिए आगे उसका लिंक स्टैबलिश नहीं हो पाया था तो इस बार हम कोशिश कर रहे हैं और जांच कर रहे हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में स्थित स्कूल परिसर को, बुधवार की सुबह बम होने की खबर के बाद खाली करा लिया गया और जांच की गई. पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों ने ​​विस्फोटक पदार्थ की तलाश के लिए द इंडियन स्कूल का निरीक्षण किया. स्कूल के छात्र और अभिभावक घबराए हुए थे. ये लोग स्कूल के बाहर खड़े थे.

सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर मिला धमकी भरा मेल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीआरटी रोड पर स्थित द इंडियन स्कूल के बृजेश नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें उस ईमेल की जानकारी दी, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की बात कही गई थी. अधिकारी ने बताया कि ई-मेल सुबह करीब 10 बजकर 49 मिनट पर प्राप्त हुआ था. अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया और संबंधित टीम की ओर से स्कूल परिसर की जांच की गई.

स्कूल के छात्रों ने क्या बताया?

पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि उसे और उसके सहपाठियों को कक्षा से निकालकर मैदान में लाया गया. वहीं, एक अन्य छात्र ने बताया, "हमें दोपहर के भोजन से पहले ही घर जाने के लिए कहा गया था. हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि हमें क्यों निकाला गया." अपने बेटे को लेने के लिए स्कूल के बाहर इंतजार कर रहे एक अभिभावक ने बताया कि कई छात्रों ने उन्हें बताया कि उन्होंने परिसर के अंदर बम निरोधक दस्ते को देखा.

ये भी पढ़ें- IPL Tickets: दिल्ली में खुलेआम बिक रहे IPL के फर्जी टिकट, पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 5 को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
Delhi News: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget