एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Bail Application: मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, कल होगी सुनवाई

Manish Sisodia File Bail Application: आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया है. सिसोदिया फिलहाल चार मार्च तक सीबीआई की रिमांड में हैं.

Manish Sisodia News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और दिल्ली (Delhi) के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में बेल एप्लिकेशन फाइल की है. मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की सलाह पर निचली अदालत में बेल एप्लिकेशन फाइल की है. सिसोदिया की याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी. शनिवार को ही मनीष सिसोदिया की 5 दिन की सीबीआई (CBI) रिमांड खत्म हो रही है. वहीं शनिवार को ही उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश भी किया जाएगा. आप नेता फिलहाल 4 मार्च तक सीबीआई की रिमांड में हैं.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि था कि उन्हें राहत पाने के लिए पहले हाईकोर्ट में जाना चाहिए. गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया से लगभग 8 घंटे की लंबी पूछताछ की थी और फिर गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने पेश किया था. कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था.

28 फरवरी को मनीष सिसोदिया ने दे दिया था इस्तीफा

28 फरवरी को मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. सुप्रीम कोर्ट ने झटका देते हुए उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि आपको राहत के लिए पहले हाईकोर्ट का रुख करना चाहिए. इस बीच सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के बाद 28 फरवरी को ही मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया. दिल्ली सरकार के कुल 33 विभागों में 18 विभाग अकेले मनीष सिसोदिया संभाल रहे थे. उनके पास वित्त और शिक्षा मंत्रालय सहित अहम विभाग थे.

ये भी पढ़ें- 'पेड़ लगाओ और 10 साल तक उनकी देखभाल करो', दिल्ली HC ने सुनाई अनोखी सजा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget