एक्सप्लोरर

Delhi: मंडावली मंदिर में डिमोलिशन मामले में AAP के आरोप पर BJP का पलटवार, कहा- 'LG नहीं बल्कि...'

Delhi Politics: दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित मंदिर के डिमोलिशन मामले में आप सरकार की मंत्री आतिशी के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा- उपराज्यपाल नहीं, केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है.

Mandawali Temple: दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित मंदिर के डिमोलिशन मामले में आप सरकार की मंत्री आतिशी के आरोप पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा है कि इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल नहीं, केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है. बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंडावली की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह अरविंद केजरीवाल सरकार की गैर-जिम्मेदाराना और गंदी राजनीति का परिणाम है. मंडावली में मंदिर की परिधीय सीमा ग्रिल के आज के विध्वंस की योजना और कार्यान्वयन मंत्री आतिशी की अध्यक्षता वाले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया गया था.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि हमें नहीं पता कि मंडावली मंदिर विध्वंस के बारे में केजरीवाल सरकार की आगे की क्या योजना है? लेकिन, आज की तरह बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय पार्षद यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि मंदिर को ध्वस्त न किया जाए.

'दिखावा करने की कोशिश कर रही हैं अतिशी'

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी ने लोक निर्माण विभाग की आज की कार्रवाई के बाद यह दिखावा करने की कोशिश की, कि कार्रवाई उपराज्यपाल के निर्देश पर की गई है. लेकिन, सच्चाई यह है कि लोक निर्माण विभाग की प्रभारी मंत्री होने के नाते आतिशी को आज की विध्वंस की कार्रवाई के बारे में अच्छी तरह से पता था. फिर भी उन्होंने कभी इसके बारे में बात नहीं की. यह मीडिया के सामने है और न ही रिकॉर्ड पर ऐसा कुछ है, जिससे पता चले कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आज की कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश की थी. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग पर अरविंद केजरीवाल सरकार का पूर्ण नियंत्रण है. विभाग के अधिकारी अरविंद केजरीवाल की मनमर्जी से काम करते हैं, वैसे उन्होंने सीएम के आलीशान बंगले के निर्माण के लिए सभी नियमों को तोड़ दिया था और आज आतिशी चाहती हैं कि दिल्लीवासी यह विश्वास करें कि वह पीडब्ल्यूडी को मंडावली मंदिर में कार्रवाई करने से रोकने में शक्तिहीन थीं.

लोगों को अच्छे इलाज से वंचित होना पड़ रहा- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष

इसके साथ ही बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार की सभी अस्पताल परियोजनाओं को तय समय से काफी पीछे बताते हुए कहा कि इसकी वजह से जहां एक तरफ लोगों को अच्छे इलाज से वंचित होना पड़ रहा है, वहीं, दूसरी तरफ काम में देरी से लागत बढ़ने से सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली को नए अस्पताल या मौजूदा अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तर देने में पूरी तरह से विफल रही है. सचदेवा ने कहा कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखा गया पत्र आंखें खोलने वाला है. यह बताता है कि स्वास्थ्य क्षेत्र पर केजरीवाल सरकार का प्रदर्शन कितना खराब है. यह चौंकाने वाली बात है कि इंदिरा गांधी अस्पताल, जिसका निर्माण 2013 में शुरू हुआ था, अभी भी पूरा नहीं हुआ है. जबकि, सिरसपुर में नए अस्पताल के निर्माण की समय सीमा 15 महीने पहले बीत चुकी है. इसी तरह अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तर बढ़ाने की परियोजना, एलएनजेपी, गुरु गोबिंद सिंह, भगवान महावीर, अरुणा आसफ अली, राव तुला राम और बीआर अंबेडकर अस्पताल में तय समय से 3 से 4 साल पीछे चल रही है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि यह चौंकाने वाली बात है कि केजरीवाल सरकार की सभी स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा परियोजनाएं समय से पीछे चल रही हैं. फिर भी किसी ने मुख्यमंत्री को इनमें से किसी भी परियोजना का निरीक्षण या निगरानी करते नहीं देखा है, जिनके प्रचार पर केजरीवाल ने करोड़ों खर्च किए हैं. उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार की अस्पताल परियोजनाओं में देरी पर सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए.

ये भी पढ़ें - Delhi: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब केवल 16 मिनट में नई दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंचाएगी मेट्रो की एक्सप्रेस लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के बाद युवती की मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के बाद युवती की मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget