एक्सप्लोरर

IRCTC News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन में पुरुष पैसेंजर्स के सवार होने पर लगा बैन, जानें क्या है पूरा मामला?

Indian Railways: पलवल से नई दिल्ली तक चलने वाली शटल ट्रेन को फिर से महिला स्पेशल ट्रेन में तब्दील कर दिया है, जिस कारण अब पुरुष यात्री इस ट्रेन से सफर नहीं कर पाएंगे.

Delhi News: पीक आवर्स में पलवल से नई दिल्ली तक ट्रेन में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को अब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पलवल से सुबह 8:15 बजे चलने वाली 04965 शटल ट्रेन पर रेलवे ने पुरुष यात्रियों के सवार होने पर पाबंदी लगा दी है. रेलवे ने इस ट्रेन को महिला स्पेशल ट्रेन में तब्दील कर दिया है, जिस कारण अब पुरुष यात्री इस ट्रेन से सफर नहीं कर पाएंगे. 

रेलवे द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से एक तरफ जहां दैनिक यात्री नाराज हैं तो वहीं दूसरी ओर RPF को अलर्ट भेज दिया गया है. प्लेटफॉर्म पर भी लगातार एनाउंसमेन्ट की जा रही है. ऐसे में फिर भी अगर कोई पुरुष यात्री इस ट्रेन में सवार हो जाता है तो उसके खिलाफ RPF कार्रवाई कर सकती है. जब दैनिक यात्रियों से रेलवे के इस फैसले के बारे में बात की गई तो वे विराश हो गए और रेलवे के इस फैसले को गलत करार देने लगे.

पुरुष यात्रियों ने कहा, 'दैनिक यात्रियों की मांग पर खाली चलने वाली इस महिला स्पेशल ट्रेन को सामान्य ट्रेन में तब्दील कर के चलाया जा रहा था. लेकिन अब फिर से रेलवे ने इसे महिला स्पेशल ट्रेन बना दिया है. यात्रियों को इस बात की जानकारी शुक्रवार की सुबह उसवक्त  हुई जब वे नई दिल्ली जाने के लिए पलवल में इस ट्रेन में सवार हुए थे. ट्रेन में सवार हुए यात्रियों को RPF द्वारा ट्रेन से उतारने और फिर एनाउंसमेन्ट के बाद यात्रियों को इस ट्रेन के फिर से महिला स्पेशल ट्रेन में तब्दील किये जाने का पता चला.'

कोरोना के बाद शुरू हुई थी ट्रेन

बता दें कि कोरोना काल के बाद रेलवे ने इस महिला स्पेशल ट्रेन को शुरू किया था, जो पलवल से चल कर बल्लभगढ़, फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली तक आती-जाती है. लेकिन यह महिला स्पेशल ट्रेन ज्यादातर खाली ही चला करती थी. बमुश्किल हर बोगी में 5 से 7 महिला यात्री सवार होती थीं. जिसे देखते हुए रेलवे ने इसे सामान्य शटल में बदलकर चलना शुरू कर दिया था, जिसमें दो बोगी को महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया था. लेकिन अब फिर रेलवे ने इसे महिला स्पेशल बना कर चलना शुरू कर दिया है.

पहले दिन नहीं बरती गई सख्ती

शुक्रवार को पहला दिन होने के कारण इसमें सवार हुए यात्रियों पर ज्यादा सख्ती नहीं कि गयी, लेकिन शनिवार से इसमें पुरूष यात्रियों के सवार होने पर सख्त पाबंदी लगा दी गयी है. बता दें की यह ट्रेन 04965 सुबह सवा 8 बजे पलवल से नई दिल्ली के लिए रवाना होती है, जो शाम 06:20 बजे वापसी में 04966 बन कर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के रास्ते पलवल पहुंचती है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget