एक्सप्लोरर

दिल्ली के मनोहर पार्क इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट, घर में मौजूद मासूम बच्चों की झुलसकर मौत

Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के मनोहर पार्क में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से लगी भीषण आग में दो मासूम बच्चे (12 साल की साक्षी और 9 साल के आकाश) की मौत हो गई. आग में एक व्यक्ति झुलस गया है.

Cylinder Blast in Delhi: दिल्ली के मनोहर पार्क इलाके में रविवार (30 मार्च) की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से घर में भीषण आग लग गई, जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई और एक शख्स झुलस गया. घटना वज़ीरपुर के मनोहर पार्क, अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हुई. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. 

फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में तीन लोग झुलस गए थे. पुलिस ने झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में 12 साल की साक्षी और 9 साल का आकाश शामिल हैं.

घायल व्यक्ति को आए पांच फीसदी बर्न
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात 8.20 के करीब घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली. तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दो टेंडर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. रात करीब 9.50 पर लोगों के रेस्क्यू और आग बुझाने के बाद अपडेट मिला कि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल में 12 वर्षीय साक्षी और 9 वर्षीय आकाश ने दम तोड़ दिया. वहीं, तीसरे घायल व्यक्ति काशी कांत पाठक के शरीर पर पांच फीसदी बर्न आए हैं. जांच में पाया गया था कि यह भयानक हादसा घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की वजह से हुआ है.

दिल्ली के अस्पताल में भी आग
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मक्कड़ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भी रविवार रात आग की सूचना मिली थी. फायर सर्विस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर 4 गाड़ियां भेज दी गईं और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में लगे बेड और विंडो एसी में लगी थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget