एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: दिल्ली में AAP-Congress के बीच होगा गठबंधन! दोनों तरफ मिल रहे संकेतों के क्या हैं मायने? 

Delhi Politics: कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि 2019 के चुनाव में दिल्ली की सात सीटों में से छह पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे थे. आप उम्मीदवार सिर्फ दक्षिण दिल्ली में नंबर दो थे. 

Delhi News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अब दो महीने से ज्यादा समय नहीं है, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच अभी तक गठबंधन को लेकर फैसला नहीं हो पाया है. दिल्ली की सात सीटों को लेकर दोनों के दावे भी अलग-अलग हैं. जहां आम आदमी पार्टी का दावा छह सीटों पर है, वहीं, कांग्रेस सात में से चार सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. यही वजह है कि दिल्ली में दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत होने के बाद अभी तक गठबंधन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. जबकि यूपी जैसे बड़े स्टेट में दोनों दलों के बीच काफी उतार-चढ़ाव के बावजूद गठबंधन को लेकर डील सील हो चुकी है. 

दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को तरह-तरह की चर्चा चरम पर है. सियासी चर्चा को बल उस समय मिला, जब दोनों दलों के नेताओं के बयान भी यही संकेत दे रहे हैं कि दोनों के बीच गठबंधन लगभग मुश्किल है. फिर सूत्रों का ये कहना है कि दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन की राह में बाधा पैदा हो गई है.

क्या कहा था दिल्ली के सीएम ने?

ऐसा इसलिए कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने 20 फरवरी को कहा था​ कि दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है. जल्द ही दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा हो जाएगी. एक दिन बाद यानी 21 फरवरी को सीएम ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सीटों के तालमेल को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत में काफी देरी हुई. बातचीत पहले हो जाना चाहिए था. देखते हैं कि अगले एक-दो दिन में क्या होता है.' उनकी यह टिप्पणी दोनों पक्षों की ओर से सीटों को लेकर जारी दावों के बीच आई है. 

इन सीटों पर AAP लड़ना चाहती है चुनाव  

इतना ही नहीं, आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस से गुजरात में 26 लोकसभा सीटों में से आठ की मांग की है. आम आमदी पार्टी ने अब तक गुजरात और असम में दो-दो और गोवा में एक सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में सीटों के तालमेल को लेकर जल्द फैसला नहीं हुआ तो उनकी पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. आप पार्टी सूत्रों ने कहा, 'आम आदमी पार्टी चार सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली पर चुनाव लड़ना चाहती है.' 

कांग्रेस की सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान आने के बाद दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, 'मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली समिति इंडिया गठबंधन के सदस्यों के साथ लगातार बात कर रही है.' वहीं, कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि पार्टी सात सीटों में से चार पर चुनाव लड़ना चाहती है और शेष सीटें आप के लिए छोड़ना चाहती है. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी कई बार कह चुके हैं कि पार्टी को सभी सीटों पर तैयारी करनी चाहिए. तैयारी होगी, तभी सहयोगी पार्टी को भी बेहतर तरीके से चुनाव में मदद कर पाएंगे. दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'यह उचित है, क्योंकि 2019 के चुनाव में दिल्ली की सात सीटों में से छह पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे थे, जबकि आप उम्मीदवार दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर तीसरे स्थान पर रहे थे.' 

Delhi Weather Update: आज दिल्ली में छाये रहेंगे बादल, जानें- 27 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget