एक्सप्लोरर

Kuldeep Sengar Bail: उन्नाव रेप मामले में दोषी कुलदीप सेंगर को एक दिन की बेल, इस वजह से HC ने दी राहत

Kuldeep Sengar Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने BJP के पूर्व नेता कुलदीप सिंह सेंगर को 4 फरवरी को मोतियाबिंद सर्जरी कराने के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत दी है.

Kuldeep Sengar Bail: उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक दिन की अंतरिम जमानत दी है. अदालत ने यह राहत 4 फरवरी को उनकी मोतियाबिंद सर्जरी को ध्यान में रखते हुए दी है. हाई कोर्ट ने सेंगर को 5 फरवरी तक जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का सख्त निर्देश भी दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में चला था मुकदमा
2017 में हुए उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी पाया गया था. इस मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. आरोप था कि सेंगर ने उन्नाव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को उत्तर प्रदेश से दिल्ली ट्रांसफर कर दिया था.

2019 में दिल्ली की एक अदालत ने सेंगर को दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई थी. अदालत ने सेंगर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

जमानत पर क्यों उठ रहे सवाल?
कुलदीप सिंह सेंगर को मिली अंतरिम जमानत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. इससे पहले भी कई बार वह बीमारी और पारिवारिक कारणों का हवाला देकर कोर्ट से राहत मांग चुके हैं. हालांकि, अदालत ने हर बार इस पर सख्ती दिखाई थी.

लंबी कानूनी लड़ाई
इस मामले में पीड़िता और उसके परिवार ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी. पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी, जिसमें सेंगर और उसके साथियों की भूमिका पाई गई थी. 2019 में पीड़िता की गाड़ी को ट्रक से टकराकर एक हादसे में बदलने की कोशिश भी की गई थी, जिसमें उसकी चाची और वकील बुरी तरह घायल हो गए थे.

अब आगे क्या?
अदालत के आदेश के अनुसार, सेंगर को 4 फरवरी को सर्जरी के लिए बाहर आने की अनुमति मिली है, लेकिन 5 फरवरी को उन्हें वापस जेल जाना होगा. यह देखना होगा कि क्या सेंगर समय पर आत्मसमर्पण करते हैं या फिर कोई नई कानूनी चाल चली जाती है?

'दिल्ली का सबसे बड़ा गुंडा कौन है', अरविंद केजरीवाल का विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
Delhi News: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget