एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather and Pollution Today: दिल्ली में अभी सर्दी से मिलेगी राहत, प्रदूषण पर नहीं लग पा रहा ब्रेक, जानें मौसम का पूरा हाल

20 और 21 नवंबर के आसपास न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 से 13 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा. अधिकतम तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंच सकता है. दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में है.

Delhi-NCR Weather and Pollution Report Today: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 10.3 डिग्री दर्ज किया और यह सामान्य से 3 डिग्री कम है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार प्रदूषण और हवाओं की दिशा में हो रहे बदलाव की वजह से ठंड से थोड़े दिन और राहत मिलेगी लेकिन इस महीने के अंतिम सप्ताह से ठंड में बढ़ोतरी हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है.

20 नवंबर के बाद बढ़ जाएगा न्यूनतम तापमान

इस बाच उथला कोहरा और आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे. कोहरे और धूंध की वजह से दृश्यता कम होगी. आज दिल्ली में सूर्योदय 06:44 मिनट पर हुआ जबकि सूर्यास्त 17:27 पर होगा. मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान महज 9 डिग्री पर सिमट सकता है और अधिकतम 25 डिग्री के आसपास सिमट जाएगा, लेकिन इसके बाद हवाएं पराली का धुआं लेकर आएंगी. उनकी दिशा में बदलाव होंगे. जिससे एक बार फिर बढ़ती ठंड रुक जाएगी और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा. 20 और 21 नवंबर के आसपास न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 से 13 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा. अधिकतम तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंच सकता है. वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज 'बहुत खराब' श्रेणी में

दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में है. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के अनुसार राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 396 है. जबकि 2.5पीएम मानक से ऊपर 308.2 घनमीटर है. नोएडा की वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बहुत खराब है और 310 रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा गुरुग्राम में थोड़ी राहत की ख़बर है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 284 है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

यह भी पढ़ें-

Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की 'राशन आपके द्वार' योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-हरियाणा के किसान आज आ रहे दिल्ली, पूरी तरह बंद किया गया शंभू बॉर्डर, पुलिस बल तैनात
पंजाब-हरियाणा के किसान आज आ रहे दिल्ली, पूरी तरह बंद किया गया शंभू बॉर्डर, पुलिस बल तैनात
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget