एक्सप्लोरर

Delhi: कर्नाटक चुनाव नतीजों पर दिल्ली के CM केजरीवाल बोले- 'BJP को अब समझ लेना चाहिए कि...'

Karnataka Election Results: नतीजे आते ही जहां कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं बीजेपी की हार पर विपक्षी दल उसे निशाना बना रहे हैं. इसी क्रम में दिल्ली के सीएम का बयान आया.

CM Kejriwal Reaction on Karnataka Results: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए शनिवार को बधाई दी. सीएम केजरीवाल ने साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को यह समझ लेना चाहिए कि उसके हथकंडे अब काम नहीं करते. केजरीवाल ने हालांकि, चुनावों में आप के निराशाजनक प्रदर्शन को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि एक समय आएगा जब वह कर्नाटक में भी जीतेगी.

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आप ने राज्य विधानसभा चुनाव में केवल 0.58 प्रतिशत वोट हासिल किया और एक भी सीट नहीं जीत सकी. केजरीवाल ने पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत की सराहना करते हुए इसे 'ऐतिहासिक और अभूतपूर्व' करार दिया. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा,  'उन्हें बधाई.'

10 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी
इसके साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस ने 10 साल बाद अपने दम पर सत्ता में वापसी करते हुए बीजेपी को राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया है. कर्नाटक दक्षिण भारत में एकमात्र ऐसा राज्य था, जहां बीजेपी सत्ता में थी. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के नवीनतम रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है. कांग्रेस राज्य की 224 विधानसभा सीट में से 136 सीट पर या तो जीत दर्ज कर चुकी है या उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.

एक समय आएगा जब हर जगह जीतेंगे- केजरीवाल
बीजेपी को मिली हार पर केजरीवाल ने कहा, 'उन्हें समझ लेना चाहिए कि इस तरह के हथकंडे अब काम नहीं करते.' उन्होंने कहा, 'वे काम तो करते नहीं. बिना काम किए, उलटी-सीधी बात करते हैं. उससे कुछ नहीं होता है.' आप के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, 'यह तो शुरुआत है. एक समय आएगा जब हम वहां (कर्नाटक में) और हर जगह जीतेंगे.'  आप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 209 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

ये भी पढ़ें- Delhi Government vs Centre Row: दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष का बयान, कहा अब नौकरशाहों को करना होगा ठीक से काम, क्योंकि तबादला और पोस्टिंग...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget