एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance Row: 'सिर्फ इसलिए क्योंकि वो AAP कार्यकर्ता थे...', 437 पेशेवरों पर खतरा, कपिल मिश्रा ने LG को कहा थैंक्यू

Delhi Politics: दिल्ली सरकार द्वारा 437 लोगों की तैनाती पर तलवार लटकाने वाले फैसला का बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने स्वागत किया है. उनका कहना है कि ये सभी गैर कानूनी पद हैं जिन्हें बिना अनुमति भरा गया.

Delhi News: देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'पावर' को लेकर सियासत जारी है. दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी करते हुए 437 ऐसे सरकारी अधिकारियों की नौकरी पर तलवार लटका दी है जिन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) की अनुमति के बिना तैनात किया गया था, जो नियमों के विरुद्ध है. इस पर अब बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली एलजी का जताया आभार

गुरुवार सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने कहा, '437 नए सरकारी पद बनाए गए और लाखों रुपये महीने की सैलरी पर केजरीवाल गैंग के लोगों को रखा गया. इन नियुक्तियों में आरक्षण को भी लागू नहीं किया गया और दलितों, पिछड़ो, आदिवासियों का हक छीना गया. केवल एकमात्र योग्यता थी आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता होना. ये सभी गैर कानूनी पद समाप्त करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का आभार.'

सीएम केजरीवाल ने जताई नाराजगी

इससे कुछ देर पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'यह दिल्ली सरकार और उसकी सेवाओं का पूरी तरह से गला घोंट देगा. मुझे नहीं पता कि यह सब करके माननीय एलजी को क्या हासिल होगा? मुझे उम्मीद है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इसे तुरंत रद्द कर देगा.' एक अलग बयान में आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि जिन लोगों पर दिल्ली के एलजी असंवैधानिक तरह से कार्रवाई कर रहे हैं, वो सभी प्रोफेशनल लोग हैं. वे सभी आईआईएम अहमदाबाद, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, जेएनयू, एनएएलएसएआर, एनआईटी, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, कैंब्रिज से पढ़कर आए हैं और अलग-अलग विभागों में शानदार काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में कॉन्ट्रैक्ट किलर की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग के बाद गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget