एक्सप्लोरर

Delhi Encounter: दिल्ली में कॉन्ट्रैक्ट किलर की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग के बाद गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की टीम ने मुठभेड़ से पहले कॉन्ट्रैक्ट किलर को सरेंडर करने को कहा था, लेकिन इसके बदले उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी.

Delhi News: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 29 और 30 के आसपास मुठभेड़ (Delhi Encounter) के बाद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर (Contract Killer) कामिल को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को पहले सरेंडर करने को कहा, लेकिन इसके बदले उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी पैर में गोली लगने की वजह से घालय हो गया. फिलहाल, पुलिस अपराधी को गिरु्तार करने के बाद उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कामिल के खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन मामलों में दिल्ली पुलिस को कामिल की लंबे अरसे से तलाश थी. दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में गोलीबारी से संबंधि एक मामले में एक व्यक्ति की मौत में भी उसका नाम सामने आया था. दिल्ली पुलिस ने कामिल के पास से एक पिस्टल बरामद की है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी. 

3 फरवरी को भी रोहिणी में हुई थी मुठभेड़

बता दें कि तीन फरवरी 2023 को भी दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहिणी के सेक्टर 28 और 29 के इलाके में मोर्चाबंदी कर दो बदमाश संदीप और जतिन को गिरफ्तार किया था. संदीप हरियाणा के झज्जर और जतिन दिल्ली के बाबा हरिदास नगर का रहने वाला है. दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं. इससे पहले पश्चिमी दिल्ली के रणहोला इलाके में दिल्ली पुलिस ने दीपक नाम के युवक की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. तीनों आरोपियों ने मामूली बात पर दीपक की पीट पीटकर हत्या कर दी थी. दीपक का शव उसके घर के नजदीक से ही बरामद हुआ था. 

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Row: अब केजरीवाल सरकार नहीं कर सकती ये काम, इन पदों पर नियुक्त से पहले लेनी होगी LG की मंजूरी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget