एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगा केस: कपिल मिश्रा को राहत, अगली सुनवाई तक जांच के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

Delhi Riots Case: ट्रायल कोर्ट ने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में जांच के निर्देश दिए थे. अब इस पर राउज एवन्यू कोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है.

2020 दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में मंत्री कपिल मिश्रा के लिए राहत भरी खबर आई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अगली सुनवाई तक आगे की जांच के आदेश पर रोक लगा दी है. इस मामले में अलगी सुनवाई 21 अप्रैल को होगी. इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने कपिल मिश्रा के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिया था. राउज एवेन्यू कोर्ट ने कपिल मिश्रा की याचिका पर नोटिस जारी किया. बीजेपी विधायक ने अपने खिलाफ आगे की जांच के ट्रायल कोर्ट के आदेश को आज (9 अप्रैल) को ही चुनौती दी थी.

शिकायकर्ता मोहम्मद इलियास को नोटिस

स्पेशल जज कारेरी बावेजा ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी. साथ ही कोर्ट ने शिकायकर्ता मोहम्मद इलियास को नोटिस जारी किया और 21 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है. इलियास की याचिका पर ही ट्रायल कोर्ट ने आगे की जांच के आदेश दिए थे. 

1 अप्रैल को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने प्रथम दृष्टया कपिल मिश्रा के खिलाफ संज्ञेय अपराध पाया जिसमें आगे जांच की आवश्यकता दिखी. उन्होंने कहा था, "यह साफ है कि कपिल मिश्रा कथित अपराध के समय इलाके में ही थे...ऐसे में आगे की जांच की आवश्यकता है."

दिल्ली के यमुना विहार के रहने वाले इलियास ने कपिल मिश्रा, दयालपुर थाने के तत्कालीन एसएचओ और पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. उनका आरोप था कि इन व्यक्तियों ने फरवरी 2020 के दंगों में सक्रिय भूमिका निभाई थी.  

दिल्ली पुलिस की अहम दलील

दिल्ली पुलिस ने अपनी याचिका में कहा कि कपिल मिश्रा की भूमिका पहले ही विस्तार से जांची जा चुकी है और उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला. इस आधार पर उन्होंने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए जांच पर रोक की मांग की थी.  

कोर्ट का अहम आदेश 

राउज एवन्यू कोर्ट की जस्टिस कावेरी बवेजा ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए मामले से संबंधित रिकॉर्ड मंगवाए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि निचली अदालत का आदेश अगली सुनवाई तक स्थगित रहेगा.

नेताओं की भूमिका पर रहा है विवाद

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. इस मामले में कई राजनीतिक हस्तियों और नेताओं की भूमिका को लेकर विवाद रहा है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
प्रोटेस्ट साइट: जंतर-मंतर पर सलमान खुर्शीद बोले, 'जरूरत पड़ी तो चुनौती देंगे'
प्रोटेस्ट साइट: जंतर-मंतर पर सलमान खुर्शीद बोले, 'जरूरत पड़ी तो चुनौती देंगे'
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget