एक्सप्लोरर

राजस्थान से आए सेंधमारों ने उड़ाए थे 60 लाख के जेवरात, हाई-प्रोफाइल चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज में चार संदिग्ध घर की रेकी करते नजर आए. मुखबिरों की मदद से पहचान सुनिश्चित करने के बाद चोरों को पकड़ लिया गया.

Delhi Crime News: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में ज्वेलरी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में एक रिसीवर समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि 21 फरवरी को ग्रेटर कैलाश-1 पुलिस को घर में चोरी की सूचना मिली थी. पीड़ित परिवार फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड गया हुआ था. दोपहर वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया.

चोर 50-60 लाख रुपये की ज्वेलरी और 5-6 लाख रुपये कैश पार कर चुके थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी डिफेंस कॉलोनी और एसएचओ जीके-1 के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई. स्पेशल टीम में एसआई संदीप कुमार, एएसआई कमलेश, कॉन्स्टेबल दिनेश, सुमित और राजनेश शामिल थे. घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज में चार संदिग्ध घर की रेकी करते नजर आए. रेकी के बाद घर में घुसने और बाहर निकलने की तस्वीर भी कैद हुई है.

ज्वेलरी चोरी मामले का खुलासा

तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से पहचान सुनिश्चित करने का काम किया गया. संदिग्धों की पहचान प्रधान, रणजीत सिंह, बाबूलाल और प्रकाश के रूप में हुई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रधान, भंवर सिंह उर्फ भोरा सिंह, एक महिला और रिसीवर रामावतार सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के पास से गोल्ड और डायमंड का नेकलेस, सोने की चेन, अंगूठियां, चांदी की चूड़ियां और एक घड़ी बरामद की गई.

CCTV से संदिग्धों की पहचान

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वारदात के बाद अजमेर भाग गए थे. अजमेर पहुंचकर उन्होंने जेवरात का आपस में बंटवारा कर लिया था. चोरी का जेवर बेचने में रणजीत के माता-पिता की भी मदद ली गई. जेवरात रामावतार सोनी से बेचे गए थे. पुलिस ने खेत में छिपाए गए जेवरात को भी बरामद कर लिया. गहने चोरी के मुख्य आरोपी  रणजीत, बाबूलाल और प्रकाश अभी फरार हैं. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 40 मामलों का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की आंखों में फेवीक्विक फेंकने की कोशिश

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget