एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानें- कल कैसा होगा मौसम, IMD ने दी ये जानकारी

Delhi Weather Forecast: लगातार बारिश से वायु प्रदूषण में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 58 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है.

 Delhi Weather:  राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. पिछले तीन दिन से लगातार हो रही हल्की व मध्यम बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है. हालांकि, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 15 मिलीमीटर बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश के कारण शहर के एक बड़े हिस्से में जलजमाव के चलते आवाजाही प्रभावित रही. कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबरें हैं.

आज हल्की बारिश के साथ छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था, जिसके तहत दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर आगाह किया गया था. दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. हालांकि, दिन में शहर में मध्यम बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.

कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम यानी 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था. शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

बारिश से प्रदूषण का लेवल गिरा
 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को सुबह नौ बजकर करीब 15 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 58 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.

यह भी पढ़ें:

Delhi University Webinar: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अगले हफ्ते से आयोजित होंगे पब्लिक वेबिनार, इन विषयों पर दी जाएगी जानकारी

भोपाल में महिला ने लगाया रेप का आरोप, मनीष सिसोदिया बोले- हर रोज गुंडागर्दी के नए रिकॉर्ड बना रहे BJP नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget