एक्सप्लोरर

Delhi: पहाड़गंज की तंग गली में चल रहा था IPL सट्टेबाजी का सुपर ओवर, पुलिस ने किया 'कैच'

Delhi IPL Betting: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने IPL सट्टेबाजी में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. लैपटॉप, मोबाइल और ऐप्स के जरिए करोड़ों का खेल चल रहा था, जिसमें मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए.

Delhi IPL betting Gang Held: IPL 2025 का रोमांच टीवी स्क्रीन पर चल रहा था, लेकिन दिल्ली के पहाड़गंज की एक तंग गली में रात होते ही शुरू होता था ‘सट्टेबाज़ी का सुपर ओवर’. करोड़ों के दांव लगाए जा रहे थे - खिलाड़ी मैदान पर खेल रहे थे और ये सट्टेबाज़ मोबाइल और लैपटॉप पर जुए की बाज़ी. लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की आईएससी यूनिट ने इस हाईटेक सट्टेबाज़ी रैकेट को उसी वक्त ध्वस्त कर दिया, जब ये गिरोह IPL मैच पर ‘बड़ा दांव’ लगा रहा था.

छापे में खुली करोड़ों की सट्टेबाज़ी की पोल
6 अप्रैल की रात, इंस्पेक्टर महीपाल के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने पहाड़गंज की लक्ष्मी नारायण स्ट्रीट पर एक फ्लैट पर छापा मारा. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे T-20 मैच पर आरोपी लाइव सट्टा लगा रहे थे. पुलिस ने मौके से 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 5 सट्टेबाज़ी में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन, कई नोटबुक और पेन बरामद किए. इसके अलावा आरोपियों के 10 निजी मोबाइल भी जब्त किए गए हैं.

‘बेटिंग असिस्टेंट’ ऐप से चल रहा था खेल

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं. आरोपी ऑफलाइन सट्टेबाज़ी का नेटवर्क चला रहे थे, जिसमें ‘Betting Assistant i-book’ ऐप और नोटबुक की मदद से खिलाड़ियों की एंट्री की जाती थी. भाव (रेट) पूछकर खिलाड़ी फोन पर सट्टा लगाते थे और रिकॉर्ड वहीं दर्ज होता था.

मास्टरमाइंड और उसकी टीम का खुलासा
इस गिरोह का सरगना है विजय जो 12वीं पास है और लंबे समय से सट्टेबाज़ी का नेटवर्क चला रहा था. मोहित जिस मकान में यह सट्टा चल रहा था, उसका मालिक है और मुनाफे का 20% लेता था. बाकी आरोपी कुशाग्र, गगन, भरत और पुलकित विभिन्न भूमिकाओं में इस गैरकानूनी धंधे से जुड़े थे. कोई कॉल रिसीव करता था, तो कोई पैसे की डिलीवरी करता था. पुलकित बी.कॉम ग्रेजुएट है, और कॉल रिसीवर के तौर पर काम कर रहा था.

क्राइम ब्रांच को मिले और भी बड़े लिंक के संकेत
FIR नंबर 83/2025 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को शक है कि यह गिरोह किसी बड़े अंतरराज्य सट्टा सिंडिकेट का हिस्सा है. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस अन्य ठिकानों की भी निगरानी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget