एक्सप्लोरर

Boycott Hyundai: कश्मीर पर PAK का समर्थन करने वाली पोस्ट करने पर हुआ था Hyundai का बॉायकॉट, अब कंपनी ने दी ये सफाई

पाकिस्तान में ह्यूंडई के एक डीलर की विवादित पोस्ट लोकर भारत में सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो रहा है. वहीं इस मामले में कंपनी ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वह ऐसी पोस्ट का समर्थन नहीं करती है.

Boycott Hyundai: पाकिस्तान में ह्यूंडई (Hyundai) के एक डीलर द्वारा कश्मीर में अलगाववादियों का समर्थन करने वाला एक मैसेज पोस्ट करने को लेकर भारत में सोशल मीडिया (Social Media) पर कंपनी के बॉयकॉट की मांग हो रही है. वहीं ह्यूंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अब इस मामले में सफाई दी है. कंपनी ने कहा कि वह किसी विशेष क्षेत्र में राजनीतिक (Politics) या धार्मिक मुद्दों (Religious Issue) पर टिप्पणी नहीं करती है.

ह्यूंडई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "यह स्पष्ट रूप से ह्यूंडई मोटर की नीति के खिलाफ है कि पाकिस्तान में स्वतंत्र स्वामित्व वाले डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने अकाउंट से अनधिकृत कश्मीर से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट किए."

कंपनी ने कहा कि पोस्ट से हमें ना जोड़ें

 ह्यूंडई मोटर ने बयान में ये भी कहा कि वह राष्ट्रीयता का सम्मान करने के विचार रखती है. अपनी पाकिस्तान यूनिट का नाम लिए बिना कंपनी ने कहा कि, ‘ ह्यूंडई मोटर इंडिया को अनचाही सोशल मीडिया पोस्ट से लिंक न करें. हम खुद ऐसे दृष्टिकोण का समर्थन नहीं करते हैं.

इस वजह से हो रहा विवाद

दरअसल 5 फरवरी को पाकिस्तान द्वारा कश्मीरी एकता दिवस मनाया गया था. इसी मौके पर ह्यूंडई पाकिस्तान ऑफिशियल के नाम से एक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट कर पाक का समर्थन किया गया था. , जिसे "स्वतंत्रता के लिए संघर्ष" कहा गया था. इसके बाद भारत में ट्विटर पर #BoycottHyundai ट्रेंड करने लगा और यूजर्स ने ट्वीट के बाद भारत में इसके प्रॉडक्ट के बहिष्कार का आह्वान किया.

कंपनी ने भारतीयों से खेद व्यक्त किया

वहीं ह्यूंडई ने अपने बयान में कहा कि वह दशकों से भारत में निवेश कर रही है और भारतीय ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध है.कार निर्माता ने कहा, "इस अनऑफिशियल सोशल मीडिया गतिविधि से भारत के लोगों पहुंची ठेस के लिए हमें काफी खेद है."

25 सालों से भारतीय बाजार में कार बेच रही है ह्यूंडई

बता दे कि ह्यूंडई 25 सालों से भारत में कार बेच रही है. जनवरी 2022 में भारतीयों ने कंपनी की 44 हजार कारें खरीदीं. वहीं ब्रिक्री की बात की जाए तो भारत में मारुति के बाद ह्यूंडई दूसरे नंबर पर आती है. वहीं कीया कंपनी पांचवें नंबर पर हैं. इसी के साथ बता दें कि ह्यूंडई 2017 से पाकिस्तान में निशत मोटर्स नाम की लोकल कंपनी के साथ कार बेच रही है.

ये भी पढ़ें

Delhi Civic Poll: अप्रैल में हो सकते हैं दिल्ली की तीनों नगर निगमों के चुनाव, जानिए कब हो सकता है मतदान

Uttarakhand Election 2022: केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस समर्थकों से की अपील, कहा- अपनी पार्टी में रहे, लेकिन वोट AAP को दें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget