एक्सप्लोरर

Railway Retiring Room: रेलवे स्टेशन पर भी बने होते हैं होटल जैसे आलिशान कमरे! बस 30-40 रुपये होता है किराया

रेलवे यात्रियों को आराम करने के लिए हर स्‍टेशन पर एक रिटायरिंग रूम (Retiring Room) की सुविधा उपलब्ध कराता है. यात्री अपने पीएनआर नंबर (PNR Number) के जरिए करवा सकते हैं रिटायरिंग रूम बुक.

Retiring Room At Railway Stations: भारतीय रेलवे (Indian Railway) समय-समय पर अपने यात्रियों को लुभाने की कोशिश करता रहता है. लेकिन कभी-कभी टिकटों के दाम बढ़ाकर अपने यात्रियों की टेंशन भी बढ़ा देता है. आमतौर पर ट्रेन का सफर सस्ता और दिलचस्प होता है. यात्री के पास अगर विंडो सीट (Window Seat) हो तो उसे कुछ सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ती. वह पूरे रास्ते बड़े आराम से रास्तों के नजारों का आनंद ले सकता है और अपना लंबे से लंबा सफर तय कर सकता है.लेकिन क्या हो अगर यात्री की ट्रेन ही लेट हो जाए? 

ट्रेन लेट होने पर उठा सकते हैं रिटायरिंग रूम का लाभ

सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों का लेट होना बड़ा आम होता है. हजारों की संख्या में यात्री स्टेशन (Station) पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे होते हैं और पता चलता है कि ट्रेन दो, चार, सात यो आठ घंटे देरी से आएगी. कई बार तो ये देरी 12 से 15 घंटे भी हो जाती है. ऐसे में यात्री कब तक ठिठुरती ठंड में खुले स्टेशन पर कांपता रहेगा. इसी समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे यात्रियों को आराम करने के लिए हर स्‍टेशन पर एक रिटायरिंग रूम (Retiring Room) की सुविधा उपलब्ध कराता है. लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस रिटायरिंग रूम की जानकारी होती है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) रिटायरिंग रूम की जो सुविधा देता है वह चार्जेबल होती है. यानी कि सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको रकम अदा करनी होगी. अपना रिटायरिंग रूम बुक करने का बाद आप यहां कुछ देर आराम कर सकते हैं. यह ट्रेन के समय से पहले या बाद में 12 या 24 घंटे के लिए हो सकता है.

ऐसे करें रिटायरिंग रूम की बुकिंग

अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर रिटायरिंग रूम बुक कैसे किया जाता है? तो इसके लिए आपको सबसे पहले जरूरत होगी आपके टिकट के पीएनआर नंबर (PNR Number) की. क्योंकि रिटायरिंग रूम पीएनआर नंबर के जरिए ही बुक किया जा सकता है. बड़े स्‍टेशनों पर आपको दो तरह के रिटायरिंग रूम मिल जाएंगे जिनमें एसी और नॉन एसी (AC/ Non AC) शामिल हैं. वहीं इंटरनेट की मदद से आप रिटायरिंग रूम की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) भी करा सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि रिटायरिंग रूम सुविधा केवल उन यात्रियों के लिए है जिनका टिकट कंफर्म (Confirm Ticket) या आरएसी (RAC) हो. वेटिंग टिकट, कार्ड टिकट और प्‍लेटफॉर्म टिकट होने पर रिटायरिंग रूम की सुविधा नहीं दी जाती है. हालांकि अगर आपके पास 500 किमी से ज्‍यादा की दूरी का जनरल टिकट (General Ticket) है तो आप इस सुविधा का पूरा लाभ उठा सकते है. वहीं गौरतलब है कि एक पीएनआर नंबर से आप एक ही कमरा रजिस्‍टर करा सकते हैं.  रिटायरिंग रूम फर्स्‍ट कम फर्स्‍ट सर्व (First come first serve) के आधार पर बुक होते हैं और अगर रिटायरिंग रूम फुल हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपका नाम वेटिंग लिस्‍ट (waiting list) में रखा जाएगा. जो कि किसी अन्य व्यक्ति के टिकट के कैंसिल होने के बाद अपडेट हो जाएगा.

Railway Retiring Room: रेलवे स्टेशन पर भी बने होते हैं होटल जैसे आलिशान कमरे! बस 30-40 रुपये होता है किराया

इन स्टेशनों पर उपलब्ध है रिटायरिंग रूम की सुविधा

रिटायरिंग रूम की बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर के अलावा आपको अपना फोटोस, आईडी कार्ड,पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और क्रेडिट कार्ड वाली पास बुक जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है. रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की सुविधा की जानकारी ज्यादातर लोगों को इसलिए भी नहीं है क्योंकि देश के सभी स्‍टेशनों पर रिटायरिंग रूम  की सुविधा उपलब्ध नहीं है. देश के दिल्‍ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े स्टेशनों पर आपको रिटायरिंग रूम की सुविधा मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: Lohri 2023 Celebration: देशभर में आज मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार, जानें इस दिन क्या होता है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget