एक्सप्लोरर

Independence Day: स्वतंतत्रता दिवस की तैयारी, लाल किला पर रहेंगे "सुल्तान" तो यमुना में कमांडो की तैनाती

Independence Day Preparation: फेस रिकॉगनिशन सिस्टम वाले CCTV कैमरों में आतंकियों और संदिग्धों का डेटाबेस सेव रहेगा. इसका एक्सेस सिक्योरिटी कंट्रोल रूम और सुरक्षा एजेंसियों के पास होगा.

Delhi News: स्वतंत्रता दिवस में अब केवल सप्ताह भर का समय शेष बचा है. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ तमाम सुरक्षा एजेंसियां लाल किले के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में लगी हैं. इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के साथ G-20 की झलक भी 15 अगस्त को देखने को मिलेगी. हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले के आसपास अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया जाता है, वहीं सितंबर महीने में G-20 सम्मेलन होना है, जिसे देखते हुए भी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है. ताकि कोई आतंकी घटना न हो. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक तरफ लाल किले की घेराबंदी की जा रही है. इस रणनीति के तहत लाल किले के आसपास सुल्तान की तो यमुना में पुलिस कमांडों की तैनाती की जा रही है.

हर बार की तरह लाल किले की सुरक्षा में चांदनी चौक मार्ग की तरफ ऊंचे कंटेनर खड़े किए जा रहे हैं. जमीन से लेकर आसमान तक लाल किले की सुरक्षा अभेद्य बनाने का काम जारी है. सूत्रों की मानें तो इजरायली सॉफ्टवेयर से संदिग्धों पर नजर रहेगी. लाल किले के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए इजरायली सॉफ्टवेयर वाला ऑटोमेटिक फेस रेकॉग्निशन सिस्टम (एफआरसी) से लैस  पीटीजेड कैमरे और हाई रिजोल्यूशन कैमरे को जगह-जगह लगाया जा रहा है. इसके अलावा कई आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का भी लाल किले की सुरक्षा में उपयोग किया जाएगा.

आतंकियों, संदिग्धों के डोजियर का डेटाबेस सेव

उन आधुनिक फेस रिकॉगनिशन सिस्टम वाले CCTV कैमरों में आतंकियों, संदिग्धों के डोजियर का डेटाबेस सेव रहेगा. जिसका एक्सेस लाल किले पर बनाए जा रहे सिक्योरिटी कंट्रोल रूम और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के पास रहेगा. ऑटोमेटिक फेस रिकॉगनिशन सिस्टम संदिग्ध चेहरा डिटेक्ट करते ही तुरंत अलर्ट सिग्नल देकर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर देगा.

पतंगों को पकड़ने के लिए 'सुल्तान' की तैनाती

15 अगस्त को होने वाली पतंगबाजी को देखते हुए लाल किले पर 'सुल्तान' (काईट कैचर) की भी तैनाती की जाएगी. दरअसल, कई बार 15 अगस्त के मौके पर हो रही पतंगबाजी में पतंगे कट कर लाल किला के कार्यक्रम स्थल तक आ जाती है, एक मौके पर तो पतंग कट कर लाल किले पर भाषण दे रहे प्रधानमंत्री मोदी के पास आ गिरी थी, जिसे देखते हुए सुल्तान की तैनाती की जाने लगी. दूरबीन से लैस ये सुल्तान जगह-जगह लाल किले की छत पर तैनात रहेंगे, जो पतंग को देखते ही उसे तुरंत पकड़ लेंगे. वहीं दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त के मौके पर लाल किले के आसपास पतंग न उड़ाए जाने की सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही उत्तरी दिल्ली के इलाकों में पतंग और मांझे को लेकर कड़ी कार्रवाई कर रही है.

यमुना में गोताखोरों के साथ पुलिस कमांडों करेंगे गश्त

इसके अलावा, यमुना में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. चूंकि अभी भी यमुना का पानी सामान्य स्तर से ऊपर है, जिससे घुसपैठ की आशंका बनी हुई है. इसी कारण यमुना में दिल्ली पुलिस के कमांडों, गोताखोरों की टीम के साथ लगातार गश्त पर रहेंगे. साथ ही, मेटल डिटेक्टर से यमुना और शांति वन में झील की भी जांच होगी. बता दें कि 15 अगस्त पर लाल किले में होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर लाल किले की सुरक्षा की जिम्मेदारी कई लेयर में विभिन्न एजेंसियों को दी गई है. इनमें एनएसजी, एसपीजी, पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवान शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:  G-20 summit: अंतिम चरण में जी-20 सम्मेलन की तैयारी, प्रदूषण रोकने के लिए 30 मोबाइल टीमें गठित

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली
दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget