एक्सप्लोरर

G-20 summit: अंतिम चरण में जी-20 सम्मेलन की तैयारी, प्रदूषण रोकने के लिए 30 मोबाइल टीमें गठित

Delhi Pollution: जी-20 सम्मेलन के दौरान वायु गुणवत्ता स्तर को सही मानक पर बनाए रखने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने स्पेशल 30 मोबाइल टीमें गठित की.

Delhi News: आगामी सितंबर महीने की 9 और 10 तारीख को राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले G-20 सम्मेलन (G-20 summit) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि दिल्ली खास तौर पर प्रगति मैदान के आसपास वायु की गुणवत्ता (AQI) खराब न हो. वायु गुणवत्ता स्तर को सही मानक पर बनाए रखने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की स्पेशल 30 मोबाइल टीम गठित की गई हैं, जिन्हें दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया जाएगा. ये टीम सम्मेलन के समापन तक लगातार फील्ड पर रहेगी. 

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल टीमों को खासतौर पर प्रगति मैदान के आसपास तैनात किया जाएगा. टीम प्रगति मैदान के आसपास इस बात की निगरानी करेगी कि वहां प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को अंजाम न दिया जा सके. जिससे उस दौरान प्रगति मैदान के आसपास प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके. बावजूद इसके अगर कोई प्रदूषण को फैलाने वाली गतिविधियों जैसे कचड़ा जलाना, निर्माण स्थल पर सुरक्षा सावधानियों की कमी, वाहन प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण वाले वाहन चलाना आदि में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही चालान काटा जाएगा.

मशीनों को स्टैंड बाय मोड़ पर रखने के निर्देश

जानकारी के मुताबिक G-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं. उपराज्यपाल ने समीक्षा बैठक में सभी विभागों को परियोजनाओं में तेजी लाने और उसे सम्मेलन से पहले निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा PWD और MCD को बारिश होने की स्थिति में जलभराव से निपटने के लिए एक आपात योजना बनाने के लिए कहा है. इसके लिए ट्रैक्टर माउंटेड हैवी ड्यूटी पंप, सक्शन मशीन और स्प्रे जेट जैसे उपकरणों को स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:  Delhi AIIMS Fire: दिल्ली AIIMS में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget