एक्सप्लोरर

Independence Day: गाजियाबाद में कल रात से बंद हो जाएगे यह रास्ते, घर से निकलने से पहले जानिए रूट डायवर्सन का पूरा प्लान

Independence Day 2022 : स्वतंत्रता दिवस को लेकर गाजियाबाद में रूट डायवर्ट किया गया है. जिसमें 14 अगस्त की रात से रास्ते को बंद कर दिया जाएगा. कल रात 10 बजे से रास्ते बंद किए जाएंगे.

Ghaziabad News: अगर आप गाजियाबाद में रहते हैं, या काम के सिलसिले में गाजियाबाद आना जाना करते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. क्योंकि 14 अगस्त की रात से  गाजियाबाद के लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. गाजियाबाद के कुछ विशेष मार्गों को अगले  दिनों तक बंद कर दिया गया है और रूट उन मार्गों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है. दरअसल, 15 अगस्त  स्वतंत्रता दिवस से पहले हुई रिहर्सल परेड के लिए रास्ते बंद किए थे और दोबारा कल यानी 14 अगस्त कि रात 10 बजे से 15 अगस्त तक मुख्य परेड के लिए गाजियाबाद में यातायात प्रभावित रहेगा.

दिल्ली जाने वाले वाहनों पर लगी रोक
आज 15 अगस्त को होने वाले परेड का रिहर्सल किया गया जिसके लिए गाजियाबाद से दिल्ली के कई रूट बंद रहे वहीं यह रास्ते कल रात 10 बजे से एक बार फिर बंद कर दिए जाएंगे, जिसकी वजह से गाजियाबाद से दिल्ली कि ओर जाने वाले वाहनों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी. गाजियाबाद के यूपी गेट से दिल्ली की ओर जाने वाले भरी और छोटे व्यवसायिक वाहन आनंद विहार, तुलसी निकेतन, सीमापुरी बॉर्डर और भोजपुर से एंट्री नहीं कर सकेंगे.15 अगस्त की परेड तक वाहनों का इन रास्तों पर जाना बंद रहेगा. गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी की है. जिसमे बताया गया है कि गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा.

अगर डायवर्सन कि बात करें तो पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को दिल्ली जाना है तो वो पहले की तरह गाजियाबाद से होते हुए नहीं जा सकते, बल्कि उन्हें दुहाई पेरिफेरल से नीचे उतरना होगा. इसके बाद वाहनों को एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन जाना होगा और फिर रोटरी गोल चक्कर के बाद नागद्वार से लोनी होते हुए वाहन दिल्ली जा सकेंगे, इसमें बड़े और छोटे दोनों वाहन शामिल किए गए हैं. 

Delhi Metro: ‘ड्रेस रिहर्सल’ की वजह से बंद इन मेट्रो स्टेशन के सभी गेट खोले गए, डीएमआरसी ने दी ये जानकारी

बुलंदशहर, लाल कुआं और मेरठ के लिए बदला गया रुट
वहीं अगर कोई वाहन बुलंदशहर और लालकुआं से दिल्ली की ओर आ रही होगी तो उन्हे दुहाई में पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरना होगा इसके बाद एएलटी चौराहे से होते हुए वाहन राजनगर एक्सटेंशन के बाद रोटरी गोल चक्कर से होते हुए नागद्वार से लोनी के बाद अपने गंतव्य को जा सकते है. मेरठ से आने वाले वाहनों को भी यही रास्ता इस्तेमाल करना पड़ेगा.

ट्रैफिक विभाग ने क्या कहा?
इसके अलावा यूपी गेट से दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों को मोहननगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इसके बाद वाहन बीकानेर गोल चक्कर से होते हुए भोपुरा और फिर लोनी पहुंच कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते है. ट्रैफिक विभाग के मुताबिक यह डायवर्सन 12 अगस्त कि रात 10बजे से आज रिहर्सल परेड तक लागू था और अब यह कल फिर रात 10 बजे तक मुख्य परेड से पहले लागू रहेगा.

Independence Day 2022: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस तैयारी तेज, आज से 15 अगस्त तक कई रूट रहेंगे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget