एक्सप्लोरर

Delhi News: रिहायशी इलाकों में चल रही डाई और जीन्स की अवैध फैक्ट्रियां होंगी सील, यमुना प्रदूषण की वजह से लिया गया फैसला

Illegal Factories Closed: दिल्ली के कई रिहायशी इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा है. इनसे निकलने वाले हानिकारक केमिकल को देखते हुए इन्हें सील करने का काम किया जाएगा.

Delhi: राजधानी दिल्ली के कई रिहायशी इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा है. इनमें से अधिकतर डाई और जीन्स की फैक्ट्रियां हैं, जिनसे निकलने वाले हानिकारक केमिकल युक्त वेस्ट वाटर को नाले में छोड़ा जाता है जो आगे जा कर यमुना में मिलता है और यमुना को प्रदूषित करने के साथ उसके पानी को जहरीला बनाती है. जबकि, यमुना की सफाई और उसके अस्तित्व को बचाने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है. इन अवैध फैक्ट्रियों से निकलने वाले हानिकारक केमिकल को देखते हुए इन्हें सील करने की कवायद शुरू की गई है.

जल बोर्ड ने कार्रवाई के लिए एमसीडी को लिखा पत्र

दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), डीपीसीसी (DPCC) की संयुक्त जांच के बाद 8 अक्टूबर तक दिल्ली के अलग-अलग रिहायशी इलाकों में 258 फैक्ट्रियों की लिस्ट बनाई गई है. जिन्हें नोटिस देने के बाद इनमें से कुछ फैक्ट्री बंद हो गईं, लेकिन अधिकतर अभी भी चल रही हैं. जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने MCD को पत्र लिखा है. जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अवैध डाइंग फैक्ट्रियां जींस की रंगाई के लिए हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल करती है और वेस्ट वाटर को नाले में छोड़ देती हैं. नाले का पानी आगे यमुना में जाता है, जिससे यमुना का पानी प्रदूषित और जहरीला हो रहा है.

बंद कराने के बाद खुल रही हैं नई फैक्ट्रियां

जल बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक गंदे नालों के पानी को ट्रैप कर उन्हें ट्रीट किया जाता है और उसके बाद ट्रीटेड वॉटर यमुना में छोड़ा जाता है. इंडस्ट्रियल वेस्ट वाटर को भी ट्रीट कर यमुना में छोड़ा जा रहा है. लेकिन, अवैध रूप से चल रही डाइंग और जींस फैक्ट्रियों से अभी भी केमिकल युक्त हानिकारक पानी नाले में छोड़ा जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि ऐसी ज्यादातर फैक्ट्रियां पश्चिमी दिल्ली के रिहायशी इलाके में है. ऐसी फैक्ट्रियों को लगातार बंद भी कराया जा रहा है, लेकिन, कुछ ही दिनों के बाद फिर नई फैक्ट्री खुल जा रही है. उन्होंने बताया कि इस साल अप्रैल से लेकर अगस्त तक किये गए सर्वे में डाइंग और जीन्स की फैक्ट्रियों की संख्या 203 थी, जो अगस्त से अक्टूबर के दौरान को गयी सर्वे के मुताबिक बढ़कर 258 हो गई है.

ये भी पढ़ें: Delhi: एलजी वी के सक्सेना ने सरकारी धन गबन केस में 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ मुकदमे की दी मंजूरी, जानें क्या था मामला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget