एक्सप्लोरर

Delhi: अवैध धर्मांतरण गिरोह का भांडाफोड़, मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के दो बेटे और बहू गिरफ्तार, पत्नी फरार

Delhi Conversion Racket: दिल्ली में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान का पूरा परिवार शामिल निकला. बेटों, बहू की गिरफ्तारी के बाद अब पत्नी फरार है.

यूपी के छांगुर बाबा का मामला अभी सुर्खियां बटोर ही रहा था कि दिल्ली में भी अवैध धर्मांतरण गिरोह का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस मामले में मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान का और उसका पूरा परिवार शामिल निकला. पुलिस ने रहमान के दो बेटों अब्दुल्ला और अब्दुल रहीम के साथ बहू को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी फरार हो गई है.

ये गिरोह युवतियों को फंसाकर जबरन धर्मांतरण कराता था और फिर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे. पुलिस इस मामले को अंतरराज्यीय और सुनियोजित नेटवर्क मानकर जांच में जुट गई है.

कैसे हुआ भंडाफोड़?

दरअसल पुलिस ने एक दलित युवती के जबरन निकाह के मामले में जुनैद नामक युवक को गिरफ्तार किया, जो इसी गिरोह से जुड़ा था. पूछताछ के बाद अब्दुल रहमान के बेटों और बहू की संलिप्तता सामने आई.

जब पुलिस ने छापेमारी की तो आरोपियों के पास से संदिग्ध धार्मिक साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ और फर्जी दस्तावेज मिले. वहीं अब्दुल रहमान की पत्नी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह लड़कियों को धर्मांतरण के लिए लाने की बात कह रही है.

पुलिस दबिश के दौरान रहमान की पत्नी फरार, जांच तेज 

पुलिस जब रहमान के घर दबिश देने पहुंची, तो उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं. वहीं, अब्दुल रहमान के मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है ताकि इस गिरोह के फंडिंग नेटवर्क और अन्य कनेक्शन का पता लगाया जा सके. प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह कई राज्यों में फैला हो सकता है और इसे योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा था.

गिरोह की कार्यप्रणाली और आशंका

इस गिरोह का मकसद खासतौर पर दलित और कमजोर वर्ग की युवतियों को निशाना बनाना था. उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया जाता था और फिर निकाह कर फर्जी पहचान पत्र तैयार किए जाते थे. पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क से और भी लोग जुड़े हो सकते हैं और आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget