एक्सप्लोरर

IIT Delhi Suicide: आईआईटी दिल्ली में M-Tech के छात्र ने की खुदकुशी, दोस्तों ने किया कॉल और फिर फैल गई सनसनी

Delhi IIT Suicide Case: दिल्ली आईआईटी कैंपस स्थित द्रोणागिरी हॉस्टल में एमटेक का छात्र फंदे से लटका मिला. सुसाइड करने वाला 23 वर्षीय मृतक वह महाराष्ट्र का रहने वाला है.

Delhi News: दिल्ली आईआईटी कैंपस में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एमटेक का एक छात्र द्रोणागिरी हॉस्टल में फंदे से लटका मिला. सुसाइड करने वाला 23 वर्षीय मृतक एमटेक फाइनल ईयर का छात्र है. वह महाराष्ट्र का रहने वाला है. थाना पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना की सूचना पुलिस को पीसीआर कॉल जरिये मिली. 

दिल्ली पुलिस को मौके पर पहुंचने के बाद द्रोणागिरी हॉस्टल में एक कमरे में छात्र लटका मिला. दिल्ली पुलिस क्राइम टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. हॉस्टल के जिस कमरे में छात्र फंदे से लटका मिला, वहां से पुलिस को सुसाइड के पीछे की वजह का पता नहीं चला है. 

आईआईटी दिल्ली एमटेक फाइनल ईयर के छात्र संजय नेरकर द्वारा सुसाइड करने का खुलासा उस समय हुआ उसने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया. नेरकर की ओर से जवाब नहीं मिलने पर उसके परिजनों ने हॉस्टल के साथियों से उसका पता लगाने के लिए कहा.

कॉल का जवाब न देने पर हुआ खुलासा

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक छात्र संजय नेरकर द्रोणागिरी हॉस्टल के कमरा नंबर 757 में रहता था. वह महाराष्ट्र के नासिक का मूल निवासी था. पुलिस अधिकारी ने कहा, “नेरकर के परिवार के सदस्यों ने गुरुवार रात को उसे फोन किया था. जब उसने फोन का जवाब नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने उसके हॉस्टल के साथियों से उसका पता लगाने के लिए कहा था.” 

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब अन्य छात्र उसके कमरे में गए तो उसका कमरा अंदर से बंद मिला. उन्होंने हॉस्टल गार्ड को सूचित किया. गार्ड ने दरवाजा तोड़ दिया. गार्ड ने नेरकर का शव कमरे की छत से लटका हुआ पाया. इस घटना के बारे में छात्र के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है. मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

Delhi Fire: अलीपुर फैक्ट्री में आग से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 11 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget