एक्सप्लोरर

IGI एयरपोर्ट पर लाखों लग्ज़री घड़ी के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की तस्करी का भंडाफोड़

Delhi News: कस्टम अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि इससे पहले भी वह चार लग्ज़री घड़ियों की तस्करी कर चुका है, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.5 करोड़ थी.

Delhi News: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने लग्ज़री घड़ियों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक विदेशी नागरिक, जो हांगकांग पासपोर्ट धारक है, को एक Patek Philippe ब्रांड की महंगी घड़ी के साथ पकड़ा गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 83 लाख है.

आरोपी 4 मई 2025 को हांगकांग से नई दिल्ली पहुंचा था. कस्टम जांच के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह यह घड़ी भारत में बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए लाया था, जिससे उसे आर्थिक लाभ मिल सके.

2.5 करोड़ की तस्करी का कबूलनामा
कस्टम अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि इससे पहले भी वह चार लग्ज़री घड़ियों की तस्करी कर चुका है, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.5 करोड़ थी. यह घड़ियाँ भारत में दो भारतीय नागरिकों को सौंपी गई थीं, जो दिल्ली और आसपास के इलाकों में हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को बेचते थे.

भारतीय रिसीवर और ग्राहक भी गिरफ्तार
कस्टम विभाग की टीम ने दोनों भारतीय रिसीवरों को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उन्होंने यह स्वीकार किया कि वे उक्त विदेशी नागरिक से नियमित रूप से महंगी घड़ियाँ प्राप्त करते थे और उन्हें भारत में ऊंचे दामों पर बेचते थे. जांच के दौरान एक और भारतीय ग्राहक को पकड़ा गया, जिसके पास से 50 लाख नकद जब्त किए गए. पूछताछ में उसने बताया कि यह नकदी उसने हाल ही में लाई थी, जो कि पकड़ी गई Patek Philippe घड़ी के लिए आंशिक भुगतान के रूप में दी जानी थी. उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी तस्करी की गई घड़ियाँ खरीद चुका है.

कानूनी कार्रवाई व आगे की जांच
पकड़ी गई लग्ज़री घड़ी और 50 लाख की नकदी को कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 110 के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है. वहीं, विदेशी नागरिक और तीन भारतीय नागरिकों को कस्टम्स एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.कस्टम विभाग ने बताया कि यह मामला केवल व्यक्तिगत तस्करी का नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जिसकी जांच अब विस्तारित की जा रही है.

ये भी पढ़ें: संसद सुरक्षा मामला 2023: दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में UAPA कानून को लेकर पुलिस से पूछे अहम सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Water Shortage: दिल्ली में पानी की भारी कमी, कई इलाकों में जूझ रहे लोग, DJB कर रहा कम उत्पादन
दिल्ली में पानी की भारी कमी, कई इलाकों में जूझ रहे लोग, DJB कर रहा कम उत्पादन
BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब
BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब
दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी
कम उम्र में खूनी मिजाज... दिल्ली में अपराध की बदलती तस्वीर ने बढ़ाई चिंता, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
कम उम्र में खूनी मिजाज... दिल्ली में अपराध की बदलती तस्वीर ने बढ़ाई चिंता, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: धमाल 4 का नया गाना ‘चटनी’ रिलीज, भोजपुरी तड़के और मस्तीभरे अंदाज ने बटोरी सुर्खियां (15.06.26)
New Mercedes S-Class launched at price of 2.20 cr. | #mercedes #mercedessclass #autolive
Kumkum Bhagya फेम Sanchita Ugale का 22 साल की उम्र में निधन, Entertainment Industry में शोक की लहर
Pati Brahmachari: Suraj को सताया डर! क्या Isha को पसंद आएगा केक वाला ये रोमांटिक सरप्राइज?
Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan की हुई सीक्रेट सगाई? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान, बोला- 'हमें उम्मीद है कि...'
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान, बोला- 'हमें उम्मीद है कि...'
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, 'आप भविष्य में PM बनें'
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, 'आप भविष्य में PM बनें'
कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
Theatre Releases 19th June: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा, 5 फिल्में होंगी रिलीज
US-ईरान डील: मिडिल ईस्ट के भयावह युद्ध का अंत नजदीक, अगले 60 दिन काफी महत्वपूर्ण, जानें क्यों?
US-ईरान डील: मिडिल ईस्ट के भयावह युद्ध का अंत नजदीक, अगले 60 दिन काफी महत्वपूर्ण, जानें क्यों?
TMC Crisis: TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
Video: बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
NEET री-एग्जाम से पहले सर्वर पर बढ़ा दबाव, एडमिट कार्ड को लेकर NTA की बड़ी अपडेट
NEET री-एग्जाम से पहले सर्वर पर बढ़ा दबाव, एडमिट कार्ड को लेकर NTA की बड़ी अपडेट
Embed widget