एक्सप्लोरर

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या मामले में चश्मदीद का बड़ा बयान, 'मैंने एक को...'

Huma Qureshi Brother News: दिल्ली में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या के मामले में चश्मदीद ने बताया कि झगड़ा सिर्फ गाड़ी को लेकर था, किसी दूसरी बात पर ये झगड़ा नहीं हुआ.

दिल्ली के भोगल इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या के मामले में चश्मदीद का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि पार्किंग के पीछे झगड़ा हुआ. ये रात करीब साढ़े दस बजे की घटना है. मैंने बचाने की कोशिश की. हाथापाई हो रही थी, मैंने एक को धक्का मारा. दोनों झगड़ते रहे. इसी दौरान एक ने नीचे से पत्थर उठाकर दूसरे की छाती पर मारा.

हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या के मामले में चश्मदीद ने आईएएनएस से बातचीत में आगे बताया, ''झगड़ा सिर्फ गाड़ी को लेकर था, किसी दूसरी बात पर ये झगड़ा नहीं हुआ.'  आरोपी की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें मैं क्या कह सकता हूं, मैं तो पड़ोसी हूं.'' 

सिर्फ स्कूटी हटाने के लिए झगड़ा हुआ था- चश्मदीद

वहीं, एक महिला चश्मदीद जो रिश्ते में चाची लगती हैं ने बताया, ''सिर्फ स्कूटी हटाने के लिए झगड़ा हुआ था. मैंने बीच-बचाव किया था. मैंने कहा था कि दोनों मान जाओ और हट जाओ लेकिन किसी ने भी मेरी बात नहीं सुनी.''   

आसिफ कुरैशी हत्या मामले में दो गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की नुकीले हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, ''भोगल के चर्च लेन निवासी आसिफ कुरैशी पर गुरुवार की देर रात हुई बहस के दौरान किसी नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे उनके सीने में गंभीर चोट आई. यह घटना सीसीटीवी में केद हो गई.

घटनास्थल पर ही आसिफ हो गया था बेहोश

पुलिस के मुताबिक यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई उस वक्त हुई जब आसिफ की अपने घर के सामने एक स्कूटर खड़ा करने को लेकर एक व्यक्ति से बहस हो गई. दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आसिफ पर किसी नुकीले हथियार से कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उनके सीने में गहरा घाव हो गया. आसिफ घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए और उन्हें एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

  • आसिफ कुरैशी हत्या मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत हजरत निजामुद्दीन थाने में केस दर्ज 
  • पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान उज्ज्वल और गौतम के रूप में हुई. 
  • उज्ज्वल की उम्र 19 साल बताई जा रही है, वहीं आरोपी गौतम की उम्र 18 साल बताई जा रही है. दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले

पुलिस डिप्टी कमिश्नर (दक्षिण-पूर्वी) हेमंत तिवारी ने बताया कि घटना में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं मिला है. वहीं, मृतक की पत्नी शाहीन आसिफ कुरैशी ने आरोप लगाते हुए कहा, ''ये हत्या पूर्वनियोजित थी और उनके पति पर पहले भी इन्हीं लोगों ने हमला किया था.''

 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और करीब एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वह अपने दृष्टिकोण के प्रति सजग रहने के साथ-साथ हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रखते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा कला और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों में उनकी खास रुचि है. उन्होंने दैनिक जागरण, इंडिया न्यूज, नारी उत्कर्ष (हिंदी मैगजीन), फोकस टीवी समेत कई संस्थानों में काम किया है. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा का विश्लेषण करने और सोच-समझकर निर्णय लेने में वह सक्षम हैं. खाली समय में उन्हें किताबें पढ़ना और संगीत सुनना पसंद है. उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से बीएससी, पटना विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget