एक्सप्लोरर

होली-जुमा विवाद के बीच संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'त्योहार से पहले BJP के लोग नफरत फैलाने...'

Holi-Juma Controversy: होली पर संभल की जामा मस्जिद को ढंकने के सवाल पर संजय सिंह ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि विवादित मुद्दा बनाकर देश भर में प्रचारित करने की जरूरत नहीं है.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी त्योहार से पहले लोगों के बीच नफरत फैलाने में जुट जाती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने होली, दिवाली और ईद को विवादों का त्योहार बना दिया है. होली पर संभल की जामा मस्जिद को ढंकने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि विवादित मुद्दा बनाकर देश भर में प्रचारित करने की जरूरत नहीं है. दो समुदायों को मिल बैठकर समस्या का समाधान निकालने देना चाहिए.

आप सांसद ने कहा, "बीजेपी ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है. लोग त्योहार भी शांति से नहीं मना सकते. बीजेपी त्योहार से पहले देश में माहौल खराब करने का काम करती है. मीडिया और प्रशासन भी नफरत फैलाने के काम में लग जाता है. बीजेपी वाले दिन-रात नफरती एजेंडे में लगे रहते हैं." बता दें कि होली पर अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी है. डिलिमिटेशन के मुद्दे पर दक्षिण के राज्यों को आम आदमी पार्टी का साथ मिला है. संजय सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए. अभी की परिस्थितियों में केद्र सरकार पंजाब का प्रतिशत कम कर रही है.

आम आदमी पार्टी का BJP पर निशाना

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का संसद में प्रतिनिधित्व भी कम किया जा रहा है. आप सांसद ने कहा कि आरएसएस का इतिहास हर बच्चे को पढ़ाना चाहिए. उन्होंने कहा, "आरएसएस ने भारत के तिरंगे का विरोध किया. 52 साल तक अपने नागपुर मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया गया. 1942 के आंदोलन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेज गवर्नर को चिट्ठी लिखी थी."

देशभक्ति पर पीएम मोदी से पूछे सवाल

आप सांसद के मुताबिक चिट्ठी में स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने का समर्थन किया गया था. आंदोलनकारियों के साथ गद्दारी करने वाले आरएसएस का इतिहास अभी ज्यादा पुराना नहीं हुआ है." उन्होंने बताया कि फजलुल हक की सरकार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिप्टी चीफ मिनिस्टर थे. संजय सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी से देशभक्ति का सवाल पूछा. 

ये भी पढ़ें -राजधानी दिल्ली में होली की सुबह बारिश कर सकता है खेल, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget