एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में घिरे काले बादल, भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, लोगों को किया गया अलर्ट

Delhi Weather News: दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 1 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. IMD ने येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी.

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर काले बादलों ने पहरा डाल दिया है. कई हिस्सों में 1 सितंबर की सुबह सुबह बारिश की हल्की फुहारें देखी गई है. वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बताया कि सोमवार (1 सितंबर) को यहां भारी बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते दिन रविवार (31 अगस्त) सुबह से ही बादल छाए रहे, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में बूंदाबांदी हुई. इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 74% दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का ट्रफ दक्षिण-पूर्व की ओर सक्रिय है, जिसके असर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं.

इस साल अगस्त ने तोड़े कई रिकॉर्ड

आईएमडी के मुताबिक इस साल अगस्त ने पिछले 10 से 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पीटीआई के अनुसार, दिल्ली में अगस्त माह के दौरान अब तक 399.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इसे सबसे ज्यादा बारिश वाला अगस्त बना रही है. इसके साथ ही लगातार हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट भी दर्ज कराई है, जिससे राजधानीवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है.

प्रदूषण स्तर और आम जनजीवन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 79 दर्ज हुआ, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है. बारिश के चलते हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है.

हालांकि, मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है क्योंकि भारी बारिश के चलते जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है. 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget