एक्सप्लोरर

Gurugram Fire: गुरुग्राम सदर बाजार के शोरूम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप 

Gurugram Fire News: गुरुग्राम के सदर बाजार के करिश्मा साड़ी शोरूम में शुक्रवार सुबह के समय आग लगने की घटना सामने आई. पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) के सदर बाजार में शुक्रवार सुबह के समय आग लगने की घटना के बाद अफरातफरी मच गई. आग (Gurugram Fire News) की यह घटना शुक्रवार सुबह की है. आग सदर बाजार (Sadar Bazar) स्थित करिश्मा शोरूम में लगी थी. सुबह-सुबह आग लगने की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया. 

फायर टेंडर ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों ने शोरूम से धुआं निकलता देखा गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) को इसकी सूचना दी. लोगों ने पुलिस को बताया कि गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित करिश्मा साड़ी शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा है. यह घटना करीब सुबह 5:15 बजे की है. फायर विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. भीम नगर फायर स्टेशन की टीम और गुरुग्राम के सेक्टर 37 फायर स्टेशन की टीम ने तुरंत दुकान का शटर खोल आग को काबू करने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. 

पुलिस ने शुरू की जांच

गुरुग्राम सिविल लाइन थाना पुलिस ने वहां लगी लोगों की भीड़ को साइड हटवाया. गनीमत यह रही की जिस समय आग की घटना हुई उस समय बाजार नहीं खुला था. सबसे बड़ी बात तो यह रही की बाजार में घटना के समय भीड़ नहीं थी. आग लगने के कारण साड़ी शोरूम मालिक का कितना नुकसान हुआ, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के दौरान आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट उभरकर सामने आई है. 

यह भी पढ़ें: Ramlila News: 'जीने के लिए लाइफ लाइन है फ्रेश एयर, हम नहीं कर सकते इसकी उपेक्षा,' दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget