एक्सप्लोरर

Ramlila News: 'जीने के लिए लाइफ लाइन है फ्रेश एयर, हम नहीं कर सकते इसकी उपेक्षा,' दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

Delhi High court News: दिल्ली हाईकोर्ट की पीठ ने कार्यक्रमों की वजह से संभावित नुकसान को लेकर कहा कि सभी लोग मिलकर एक व्यवस्था बनाएं. ताकि पर्यावरण को भी कोई नुकसान न हो. 

Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी के एक मैदान में रामलीला (Ramlila) के आयोजन की इजाजत एक रामलीला कमेटी को दी. हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के बाद कहा कि ताजी हवा और स्वस्थ पर्यावरण इंसान के अस्तित्व या सर्वाइवल के लिए जीवन रेखा यानी लाइफ लाइन की तरह है. इस लिहाज से सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का जीवन में महत्व की अनदेखी या उपेक्षा नहीं की जा सकती है.

आयोजक इस बात का रखें ध्यान

जस्टिस सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने उद्यानों में ऐसे आयोजनों के कारण फैलने वाले प्रदूषण, सड़कों पर भीड़ और पेड़ों को भारी नुकसान की चिंताओं का समाधान करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्था हो कि ये कार्यक्रम नियंत्रित तरीके से हों तथा पर्यावरण को भी कोई नुकसान न पहुंचे.

प्रभावी व्यवस्था बनाने की जरूरत

दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक आदेश में कहा, ‘वैसे तो यह दोहराने की जरूरत नहीं है कि ताजी हवा, ऑक्सीजन और स्वस्थ पर्यावरण लोगों के अस्तित्व के लिए जीवन रेखा है, लेकिन सामाजिक प्राणी होने के नाते सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियां मानव सह-अस्तित्व के लिए समान रूप से अनिवार्य अंग है.’ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने आगे कहा, ‘इन सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्ता की अनदेखी नहीं की जा सकती है, लेकिन यहां चिंता की बात यह नहीं है कि इन गतिविधियों पर रोक लगा दी जाए, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि कार्यक्रम नियंत्रित तरीके से हों तथा पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे.’

एकल पीठ के फैसले को बदला

इस मामले में श्री रामलीला समिति, जनकपुरी ने संबंधित मैदान पर सार्वजनिक कार्यक्रम के विरुद्ध एकल न्यायाधीश के फैसले का विरोध करते हुए पीठ से कहा कि वे वहां डीडीए से उचित अनुमति के बाद पिछले 30 सालों से दशहरा मना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: दिल्ली में बीजेपी, AAP को झटका, इन दिग्गजों ने थामा कांग्रेस का दामन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget