एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में ऑटोरिक्शा चालकों पर लागू होगा ड्रेस कोड, प्रशासन मुफ्त में देगा वर्दी और बैच

Gurugram News: ये वर्दी केवल उन्हीं ऑटोरिक्शा चालकों को दी जाएगी जिनके ऑटो में मीटर लगा होगा. वहीं बिना मीटर के ऑटोरिक्शा चालकों पर 1 जुलाई से भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा.

Autorickshaw Drivers Will Get Uniform And Badge In Gurugram: गुरुग्राम में ऑटोरिक्शा चालक अब आपको ड्रेस पहने, बैज लगाए नजर आएंगे. क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) और जिला प्रशासन ने ऑटोरिक्शा चालकों को  वर्दी और विशिष्ट पहचान के बैज प्रदान करने का ऐलान किया है. आरटीए के अधिकारियों ने कहा कि इससे न केवल उन्हें एक पहचान मिलेगी बल्कि इससे यात्रियों के लिए भी एक सुरक्षित माहौल तैयार होगा. बता दें कि भारत के प्रमुख महानगरों में ऑटोरिक्शा चालकों के लिए एक समान ड्रेस कोड  है. दिल्ली के ऑटो चालकों को नीली वर्दी, मुंबई के ड्राइवरों को खाकी वर्दी और पुणे के ऑटो चालकों को सफेद वर्दी पहनना अनिवार्य है.

खाकी होगी ऑटोरिक्शा चालकों की वर्दी

अधिकारियों ने कहा कि गुरुग्राम के ऑटोरिक्शा चालकों  की वर्दी संभावित रूप से खाकी ही होगी और यह उसी कपड़े से बनेगी जिस कपड़े से पुलि की वर्दी बनती है. उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी पर धूल मिट्टी या किसी प्रकार की गंदगी आसानी से नजर नहीं आती, इसके अलावा इसे उन विक्रेताओं से खरीदा जा सकेगा जो पुलिस की वर्दी बेचते हैं. अधिकारियों ने कहा कि वर्दी और बैच ऑटोरिक्शा चालकों को बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे. अगले दो महीनों में इस कार्य को अंजाम दिए जाने की उम्मीद है.

पहले चरण में 5 हजार चालकों को मिलेगी वर्दी

गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिले में लगभग 15,000 ड्राइवर हैं जिनके पास यात्री या माल ढोने वाले ऑटोरिक्शा हैं. दोनों श्रेणियों के चालकों को वर्दी और बैज प्रदान किए जाएंगे. पहले चरण में 5 हजार चालकों को वर्दी दी जाएगी क्योंकि अभी हमारे पास कुल 5 लाख रुपये का फंड उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि पहचान मिलने के बाद ऐसे ड्राइवरों को ट्रैक करने में आसानी हो जाएगी जिनके खिलाफ दुर्व्यवहार या यातायात के नियमों के उल्लंघन की शिकायतें आती हैं. यादव ने कहा यह ड्राइवरों में भी विश्वास जगाएगा क्योंकि वे अक्सस पुलिस उत्पीड़न की शिकायत करते हैं.

केवल मीटर से चलने वाले चालकों को ही मिलेगी वर्दी

वहीं आरटीए के सचिव रविंदर यादव ने कहा कि शिकायतकर्ता अक्सर ऐसे ड्राइवरों की पहचान करने में असफल रहते हैं जो कि गलत काम करते हैं, लेकिन वर्दी और बैच मिलने से उनकी पहचान आसान हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बैच जारी होने के बाद ड्राइवरों को उन्हें अपने गले में पहनना होगा और उस पर अपना नाम और विवरण बोल्ड अक्षरों में प्रदर्शित करना होगा. आरटीए सचिव ने आगे कहा कि वर्दी और बैज केवल उन्हीं ड्राइवरों को दिए जाएंगे जिनके वाहनों में किराया मीटर लगे होंगे. बता दें कि गुरुग्राम में ऑटोरिक्शा में किराया मीटर फिट करवाने की आखिरी तारीख 30 जून तय की गई है. ऐसा न करने वाले रिक्शाचालकों पर 1 जून से जुर्माना लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Noida Supertech Twin Tower: ट्विन टावर को गिराने की तैयारियां तेज, देश के जाने-माने विस्फोटक विशेषज्ञ बुलाए गए

Delhi Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला- 1 Oct से अगले साल फरवरी तक दिल्ली में मध्यम-भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget