एक्सप्लोरर

Gurugram Corona Update: गुरुग्राम में कोरोना मामलों में उछाल के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ये निर्देश, जानें क्या कहा है?

गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग को लेकर निर्देश जारी किया है.

Haryana Corona News: देश में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट आने के बाद कोरोना संक्रमण के फैलाव में काफी तेजी देखी जा रही है. गुरुग्राम में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1178 नए केसेज दर्ज किए गए. मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 634 मामलों की पुष्टि हुई थी. इस साल जनवरी के पांच दिनों में ही 2,928 मरीज मिल चुके हैं.

कितने मरीज अस्पतालों में हैं भर्ती

गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसेज 3 हजार 418 हैं, हालांकि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अभी भी कम बनी हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वक्त अस्पताल में केवल 19 मरीज भर्ती हैं, जिसका इलाज जारी है. भर्ती मरीजों में 11 मरीज इस वक्त ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, अन्य सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. आपको बता दें कि इस वक़्त हॉस्पिटल में भर्ती होने की दर 1.6 फीसदी है.

संक्रमण दर में हुई बढ़ोतरी

गुरुग्राम में 1 जनवरी को रोजाना संक्रमण दर केवल 5 फीसदी थी जो अब बढ़कर करीब 12 फीसदी तक हो चुकी है. इसकी गंभीरता को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग दर को भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग को बढ़ाया है. पिछले एक सप्ताह में टेस्टिंग दर को बढ़ाकर 10,000 प्रतिदिन कर दिया गया है. 30 दिसंबर को कुल 5,777 लोगों की टेस्टिंग की गई थी, वहीं बुधवार को कुल 9,517 परीक्षण किए गए. 

होम आइसोलेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी

आने वाले दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को होम आइसोलेशन को लेकर नए गाइडलाइंस भी जारी किए हैं. होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव लोगों को अगर लगातार 3 दिनों तक बुखार नहीं रहने पर डिस्चार्ज किया जाएगा. इससे पहले क्‍वारंटाइन की अवधि 10 दिनों की थी. होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो जाने के बाद दोबारा टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होगी.

चीफ मेडिकल ऑफिसर वीरेंदर यादव ने कहा कि "इस वक़्त कोरोना के केसेज बहुत तेजी से बढ़े हैं, एक्टिव केसेज भी 3 हजार के पार पहुंच चुके हैं. हमने होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए दिशा निर्देशों में भी बदलाव किया है. कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षण वाले लोग 7 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रहेंगे."

Online Classes: ऑनलाइन क्लास से नहीं हो रहा फायदा? दिल्ली के शिक्षकों ने सरकार को दी ये सलाह

Delhi Metro News: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के मद्देनजर मेट्रो की टाइमिंग से जुड़ी बड़ी खबर, पढ़ लें सभी दिशा-निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget