एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में इतनी शराब दुकानों के पास नहीं हैं आग से बचाव का इंतजाम, अधिकारियों ने कही ये बात

गुरुग्राम में शराब दुकानों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. अग्निशमन विभाग का कहना है कि 30 शराब दुकानों और गोदामों के पास अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं है. अब मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी हो रही है.

Gurugram News: गुरुग्राम में 30 शराब की दुकान और उनके गोदामों के पास अग्निशमन विभाग की तरफ से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं है. अग्निशमन विभाग ऐसे शराब दुकानों और उनके गोदामों की लिस्ट तैयार कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मालिकों को नोटिस जारी कर विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने को कहा जाएगा. उन्होंने बताया कि फायर एनओसी नहीं लेने पर परिसरों को सील कर दिया जाएगा और मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

30 शराब दुकानों और गोदामों में नहीं हैं आग से बचाव के इंतजाम

फायर सेफ्टी के बिना संचालित अब तक 30 प्रतिष्ठानों की पहचान की गई है. हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के उप निदेशक (तकनीकी) गुलशन कालरा ने कहा, "हम प्रतिष्ठानों के मालिकों को नोटिस भेजने की कवायद कर रहे हैं." गुरुग्राम अग्निशमन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे कालरा ने बताया कि विकास मार्ग, सदर्न पेरिफेरल रोड, सेक्टर 17, 18, 40 और अन्य इलाकों की शराब दुकानों और गोदामों के पास वैध फायर एनओसी नहीं है.

Delhi Riots Case: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत पर 19 मई को होगी सुनवाई, दिल्ली दंगे से जुड़ा मामला

अग्निशमन विभाग में स्टाफ की भारी कमी, NOC की जांच चुनौती

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम में 200 से ज्यादा शराब की दुकानें संचालित हैं. उन्होंने आगे कहा कि अग्निशमन विभाग के मुताबिक सभी शराब की दुकानों के गोदाम हैं. हरियाणा फायर सर्विस एक्ट, 2009 के मुताबिक किसी भी व्यापारिक या रिहाइशी इमारत के लिए राज्य में फायर एनओसी की मियाद मात्र एक साल तक है. दिल्ली में व्यापारिक इमारत के लिए फायर एनओसी तीन साल और रिहाइशी इमारत के लिए पांच साल वैध है. अग्निशमन सिस्टम की पुष्टि, इमारत का लेआउट और एनओसी के जारी करने में समय लगता है. हरियाणा में अग्निशमन विभाग पहले से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है. इसलिए शराब दुकानों के लिए एनओसी की व्यापक जांच करना चुनौती है. 

Gurugram Weather News: गुरुग्राम में 8 मई से लू चलने का अनुमान, जानें कैसा रहेगा शहर में मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget