एक्सप्लोरर

Gurugram Crime News: सिक्योरिटी गार्ड की आंखों में डाली मिर्च फिर डंडो से पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी

सेक्टर-106 स्थित सुरेश प्लाजा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है. करीब आठ युवकों ने दो सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाइजर को भी पीटा.

Gurugram News: गुड़गांव के सेक्टर-106 स्थित सुरेश प्लाजा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है. दो गाड़ियों में करीब आठ युवकों ने दो सुरक्षा कर्मियों सहित उनके सुपरवाइजर को भी पीटा. जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पीड़ित सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है. विवाद के कारण का भी पता नहीं चल पाया है.

किया जानलेवा हमला
पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी गिरधारी लाल ने बताया कि वह दौलताबाद के पास सेक्टर-106 स्थित सुरेश प्लाजा में आठ सालों से सुरक्षा कर्मी की नौकरी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 23 सितंबर की रात को वह अपनी ड्यूटी पर थे. उनके साथ साथी सुरक्षाकर्मी सुगध सिहं और सुपरवाइजर राजेश भी ड्यूटी पर थे. आरोप है कि रात करीब एक बजे दो गाड़ियों में सात से आठ युवक आए और उन्होंने हाथ में लाठी, डंडे और एक ने कुल्हाड़ी भी ली हुई थी.

Delhi Police Video: दिल्ली पुलिस ने शेयर किया दीप्ती शर्मा का मांकडिंग वाला वीडियो, रोड पर चलने वालों को दिया ये खास मैसेज

आंखों में डाला मिर्च पाउडर
दरअसल युवक कार से उतरते हुए उन्होंने उनपर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया और उन्हें लाठी व डंडों से पीटना शुरू कर दिया. एक व्यक्ति ने कुलहाड़ी से उनके सिक्योरिटी कैबिन को भी तोड़ दिया. आरोपियेां ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों में आए थे. जाते जाते आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पीड़ित सुरक्षा कर्मी की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाना में मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही विवाद के कारणों का पता चल पाएगा. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Delhi Crime News: मिशन तलाश पर दिल्ली पुलिस, एक साल 132 बच्चों की जिन्दगी बर्बाद होने से बचाया, परिवार से मिलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget