एक्सप्लोरर

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने केंद्र को लिखी चिट्ठी, कृत्रिम बारिश को लेकर बैठक की मांग

Delhi Cloud Seeding: दिल्ली में सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण के स्तर में विभिन्न कारणों से वृद्धि देखी जाती है. इससे निजात पाने के लिए दिल्ली सरकार विंटर एक्शन प्लान के तहत कदम उठा रही है.

Delhi News: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने केंद्र सरकार से वायु प्रदूषण (Air Pollution) से निपटने की तैयारियों के संबंध में एक मीटिंग आयोजित करने की मांग की है. गोपाल राय ने मांग की है कि क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) कराने की अनुमति में तेजी लाने के लिए सभी प्रमुख हितधारकों के साथ एक बैठक बुलाई जाए. आप नेता ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) को गुरुवार को चिट्ठी लिखी है. अपनी चिट्ठी में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से पहले समय पर जरूरी कदम उठाने की जरूरत है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गोपाल राय ने कहा कि दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है. गोपाल राय ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय की जरूरत है ताकि क्लाउड सीडिंग टेक्नोलॉजी को प्रभावी तरीके से लगाए जाने के लिए जरूरी अप्रूवल मिल पाए.

गोपाल राय ने दावा किया कि हमें क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया को लेकर एक महीने की देरी हो गई है और नवंबर की शुरुआत से वायु गुणवत्ता का स्तर गिरकर खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है. मैं एक  बार फिर अनुरोध करता हूं कि संबंधित हितधारकों के साथ एक बैठक आयोजित कराई जाए. 

केंद्रीय एजेंसियों से अप्रूवल मिलने में हुई देरी- गोपाल राय

गोपाल राय ने चिट्ठी में कहा कि दिल्ली सरकार को पिछले साल प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग का पता चला था. आईआईटी कानपुर ने इस प्रक्रिया के फायदे की जानकारी दी थी. हालांकि यह लागू इसलिए नहीं किया गया क्योंकि केंद्रीय एजेंसी से जरूरी मंजूरी मिलने में देरी हुई है. क्लाउड सीडिंग के तहत कृत्रिम वर्षा कराई जाती है ताकि हवा में मौजूद प्रदूषण के कण को हटाया जा सके. गोपाल राय ने साथ ही कहा कि यह दिल्ली में स्मॉग की स्थिति से निपटने के अस्थायी समाधान के रूप में पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ाया MLA फंड, विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार का बड़ा फैसला, जानें अब कितना हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget