एक्सप्लोरर

ED छापेमारी पर गोपाल राय का बयान- 'राजस्थान चुनाव हार तय देख बौखलाई बीजेपी, चुनाव जीतने के लिए...'

सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'ये जो हालात बना रखे हैं, इससे हम घबराने वाले नहीं हैं. इनको गलतफहमी है. 

Delhi News: राजस्थान विधानसभा चुनाव तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता गोविंद डोटासरा (Govind Dotasara ) के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी (ED raid) के बाद से सियासी भूचाल की स्थिति है. वहीं, ईडी की रेड पर आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री गोपाल राय (Gopal rai) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी से साफ है कि बीजेपी चुनाव हार रही है. इसे देखते हुए बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर चुनाव जीतना चाहती है.

उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly Election 2023) में अपनी हार का तय देख भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुई है. बीजेपी वहां निश्चित रूप से चुनाव हा रही है. छापेमारी कराने के बावजूद बीजेपी पार्टी की हार को बचा नहीं पाएगी. 

ED छापों से घबराने वाले नहीं: अशोक गहलोत

दूसरी तरफ ईडी की छापेमारी के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि देश के हालात चिंताजनक हो गए हैं. केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है. अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'ये जो हालात बना रखे हैं, इससे हम घबराने वाले नहीं हैं. ये इनको गलतफहमी है. अभी हम और गारंटी देने वाले हैं. पांच और गारंटी देने वाले हैं. बीजेपी के ईडी तैयारी कर ले और कांग्रेस के पांच और नेताओं को चुन ले. ताकि शुक्रवार को जब हम ताकि कल हम जब गारंटी दें तो वो पहले से ही तय कर लें की परसों उन पांचों के घर पर छापा मार सकें.'

ईडी की छापेमारी क्यों?

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार सुबह के समय छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक ईडी ने राजस्थान पेपर लीक मामले को लेकर ये कार्रवाई की है. ईडी की टीम गोविंद सिंह डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है. छापेमारी में दिल्ली और जयपुर ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी शामिल है. ईडी की टीम ने डोटासरा के जयपुर आवास समेत सीकर में उनके निजी निवास पर छापेमारी की है.

Delhi Pollution: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैंपेन शुरू, गोपाल राय बोले- अब वाहन प्रदूषण कम करने पर रहेगा जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget